फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala foundation nedhavi chhatra samman samaroh in panchkula

मेधावी करेंगे चंडीगढ़ का टूर, अमर उजाला करेगा सम्मान, CM मेहमान

Sun, 07 Aug 2016 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Aug 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation nedhavi chhatra samman samaroh in panchkula
अमर उजाला फाउंडेशन का मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को अमर उजाला सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खट्टर चीफ गेस्ट होंगे। इन बच्चों को चंडीगढ़ दर्शन टूर भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 8 अगस्त को पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में इन बच्चों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री कविता जैन भी उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से प्रतिभाओं के सम्मान की गौरवशाली परंपरा है। हर वर्ष प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम कराया जाता है। पिछले वर्ष भी संस्थान की ओर से करनाल में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। समारोह में पूरे प्रदेश के टॉप टेन मेधावियों के साथ ही जिले में प्रथम तीन स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन सभी विद्यार्थियों ने वर्ष 2016 में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम तीन स्थान हासिल किए हैं। ‘अमर उजाला’ पिछले कई साल से मेधावियों का सम्मान कर रहा है। इसके जरिये न केवल मेधावियों की प्रतिभा का एक बडे़ मंच से सम्मान होता है, बल्कि भविष्य में उनके आगे बढ़ने की राह भी प्रशस्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत और गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट सीकर का भी सहयोग रहेगा। मेधावी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8396918541 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed