फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala foundation medhavi chhatra samman samaroh in panchkula

मेधावी छात्र सम्मान समारोह में CM खट्टर ने सम्मानित किए 252 स्टूडेंट्स

Mon, 08 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Aug 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation medhavi chhatra samman samaroh in panchkula
अमर उजाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री खट्टर ने 252 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस समय कार्यक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री खट्टर कार्यक्रम के विशेष अतिथि हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम का आयोजक और एसआरएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रंगराजन कार्यक्रम के प्रायोजक हैं। कार्यक्रम में कालका के विधायक लतिका शर्मा और पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद हैं। कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की इस वर्ष दसवीं और 12वीं की परीक्षा में पूरे राज्य में पहले दस स्थानों पर और सभी जिलों में पहले तीन स्थानों पर रहे बच्चे इनमें शामिल हैं। हरियाणा के दूर दराज के जिलों के 162 मेधावी विद्यार्थियों का पहला दल रविवार को चंडीगढ़ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से इन्हें चंडीगढ़ दर्शन टूर कराया गया। इनमें बड़ी संख्या ऐसे छात्रों की है, जिन्हें अमर उजाला के कार्यक्रम से पहली बार चंडीगढ़ आने का मौका मिला। अमर उजाला की ओर से प्रतिभाओं के सम्मान की गौरवशाली परंपरा है। हर वर्ष प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम कराया जाता है।


पिछले वर्ष भी संस्थान की ओर से करनाल में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। अमर उजाला के इस कार्यक्रम के जरिये न केवल मेधावियों की प्रतिभा का एक बडे़ मंच से सम्मान होता है, बल्कि भविष्य में उनके आगे बढ़ने की राह भी प्रशस्त होती है। समारोह में एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत और गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट सीकर भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed