फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala foundation blood donation camp

कल ब्लड डोनेट करें, हजारों जिंदगियां बचाएं

Sat, 13 Jun 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation blood donation camp

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से लगाए जा रहे ब्लड डोनेशन और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। शहर के सैकड़ों नौजवानों और संगठनों ने कैंप में हिस्सा लेने के लिए सहमति जताई है।

विज्ञापन


14 जून रविवार को लगने वाला कैंप सेक्टर-22 डी स्थित सनातन धर्म मंदिर में लगेगा। कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक है। कैंप का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जो समय पर ब्लड नहीं मिलने के कारण दम तोड़ देते हैं। 14 जून को आपके पास ऐसे लोगों की मदद करने का अच्छा मौका है। गर्मियों में आमतौर पर खून की कमी पड़ जाती है।
विज्ञापन


आप बन सकते हैं मददगार
थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों में रक्त नहीं बनता है। उनका जीवन आप जैसे डोनर की तरफ से दिए गए रक्त पर निर्भर है। हीमोफीलिया पीड़ित मरीजों को काफी ज्यादा ब्लीडिंग होती है। इसलिए ये मरीज भी डोनर्स पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड कैंसर मरीजों को प्लेटलेट्स और रेड सेल की काफी जरूरत पड़ती है। ये भी रक्तदाताओं पर निर्भर रहते हैं। विभिन्न प्रकार की सर्जरी, डिलीवरी, एक्सीडेंट और नेशनल डिजास्टर के दौरान ब्लड की जरूरत पड़ती है।


फ्री हेल्थ चेकअप व दवाइयां भी
सेक्टर-22 के सनातन धर्म मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप के अलावा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप भी लगेगा। इसमें पीजीआई, पीयू और जीएमएसएच-16 से डॉक्टर आएंगे। इसमें खास तौर पर पीजीआई एडवांस आई सेंटर और पीयू डेंटल टीम के डॉक्टर शामिल होंगे। कैंप में डीएवी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ब्रज भूषण शर्मा योग के टिप्स देंगे। समाजसेवी चौधरी हेमराज सिंह तागरा व रोगी कल्याण समिति के सदस्य प्रिंस बुंदेला कैंप में काफी सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed