{"_id":"578fc6914f1c1bd827c4b681","slug":"amar-ujala-chandigarh-unit-anniversary-celebration-hotel-bella-vista-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला चंडीगढ़ यूनिट की 17वीं वर्षगांठ बनी खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला चंडीगढ़ यूनिट की 17वीं वर्षगांठ बनी खास
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
cake cutting ceremony
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला चंडीगढ़ यूनिट ने 17 साल पूरे होने केउपलक्ष्य में उत्साह केसाथ वर्षगांठ मनाई। समारोह में सभी डिपार्टमेंट के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने गीत और नृत्य पेश किए। मनोरंजन केलिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। समारोह की शुरुआत सुबह पंचकूला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित अमर उजाला प्रिंटिंग प्रेस में हवन के साथ हुई।
अमर उजाला समूह के प्रेसिडेंट मार्केटिंग राजीव कैंटल ने इंप्लाइज को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कैंटल ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिट बेहतर तरीके से काम कर रही है। आगे भी यह यूं ही अग्रसर रहेगी यही कामना है। इस सफलता में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान है।
अमर उजाला चंडीगढ़ यूनिट केएवीपी मोहित शर्मा, क्लस्टर हेड भरपूर सिंह और यूनिट हेड धीरज रोमन ने सहित चंडीगढ़ यूनिट के अन्य अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। अमर उजाला परिवार के सदस्यों के लिए सेक्टर-5 स्थित बेला विस्टा होटल में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संपादकीय, सर्कुलेशन, एकाउंट्स, प्रोडक्शन, एडमिन और मार्केटिंग सहित सभी विभागों केकर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
पांच घंटे चले रंगारंग कार्यक्रम में कर्मचारियों ने कविता, गाने, शायरी और गजलों से टैलेंट दिखाया। बैलून प्रतियोगिता ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। गीत संगीत से लेकर डांस और ग्रुप डांस भी आकर्षण का केंद्र बने। समारोह को एक सूत्र में पिरोने वाली उमा महाजन ने खास अंदाज से कार्यक्रम में जान डाली। 17 वर्ष पूरे होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उमा महाजन ने कार्यक्रम में मंच संचालन किया।