{"_id":"f33efa11d0a76c3f0bad43cc79184640","slug":"amar-ujala-atul-maheshwari-scholarship-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति लिखित परीक्षा देने उमड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति लिखित परीक्षा देने उमड़े युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Nov 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें तराशने के लिए रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृति लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। सेक्टर-27 स्थित मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 10 से 11.30 बजे तक यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन
ट्राइसिटी ही नहीं कई दूसरे शहरों से भी स्टूडेंट्स उत्साहपूर्वक यह परीक्षा देने पहुंचे। एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड दिखाने के बाद स्टूडेंट्स की ठीक 10 बजे परीक्षा केंद्र में एंट्री हुई। परीक्षा देने के बाद सेंटर से बाहर निकले स्टूडेंट्स के चेहरे खिले हुए थे। स्टूडेंट नेहा ने बताया कि पेपर काफी अच्छा हुआ है।
विज्ञापन
कंपीटिशन के लिहाज से उन्हें अपने आपको तैयार करने का मौका मिला। पूरा पेपर अटेंप्ट किया है। आसान होने के कारण समय से पहले इसे पूरा कर लिया था। 11वीं की स्टूडेंट गजल ने बताया कि वह काफी दिनों से कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। पेपर में उन्हें इस तैयारी का फायदा मिला। पेपर काफी अच्छा हुआ।
विज्ञापन
नौवीं की छात्रा प्रीति ने बताया कि उसे आर्थिक मदद की बेहद जरूरत है। यह छात्रवृत्ति उसके लिए संजीवनी साबित होगी। पेपर बहुत अच्छा हुआ है बाकि रिजल्ट आने पर पता चल जाएगा। अभिभावक महेश वर्मा ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है।
इस छात्रवृत्ति से स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स को इससे लाभ मिलेगा। अमर उजाला का यह प्रयास साल दर साल यूं ही जारी रहना चाहिए।