फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amandeep Dral reaches the top

अमनदीप द्राल शीर्ष पर पहुंचीं

Thu, 14 Oct 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Amandeep Dral reaches the top
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के गोल्फ कोर्स पर बुधवार से महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर का आगाज हुआ। कोविड-19 के चलते डेढ़ साल बाद महिला गोल्फ टूर की चंडीगढ़ में वापसी हुई है। टूर्नामेंट में ट्राइसिटी की महिला गोल्फर्स देश की नामी महिला गोल्फर्स को टक्कर दे रही हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन पंचकूला की अमनदीप द्राल ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 68 अंक बटोर कर अंक तालिका में टॉप पोजीशन पर काबिज हुईं। अवनी प्रशांत कुल 69 का स्कोर बनाते हुए दूसरे और सेहर अटवाल 71 अंक लेकर तीसरे स्थान रहीं। शहर की गोल्फर लखमेर परदेसी 78 अंक लेकर 8वें पोजीशन और पंचकूला की हुनर मित्तल कुल 80 अंक जुटाते हुए 10 वें स्थान पर पहुंचीं।
विज्ञापन

बेहतरीन गोल्फर हैं अमनदीप द्राल
पंचकूला की अमनदीप द्राल देश की जानी मानी टॉप महिला गोल्फर में शुमार हैं। कई अहम टूर्नामेंट में बेेहतरीन प्रदर्शन के चलते अंक तालिका में टॉप- 10 में अपनी जगह बनाती आ रही हैं। हाल ही में वह महिला यूरोपियन टूर का हिस्सा भी रहीं। वहां पर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed