फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alumni inspired everyone with the story of their struggle

पूर्व छात्रों ने अपने संघर्ष की कहानी से सबको प्रेरित किया

Mon, 25 Jan 2021 02:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Alumni inspired everyone with the story of their struggle
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में चल रही ग्लोबल एलुमनी मीट के तहत सेंटर फॉर मेडिकल फिजिक्स व बायोफिजिक्स ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी संघर्ष की कहानियों के जरिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

सेंटर फार मेडिकल फिजिक्स में एलुमनी सुखदीप गिल ने अनुभव साझे किए। वे अभी पेन्सिलवेनिया के एरी स्थित हिलमैन कैंसर सेंटर कार्यरत हैं। आईबीए में कार्यरत जतिंदर सिंह ने भी विचार रखे। उन्होंने विभाग के कार्यों पर प्रकाश डाला और अपने समय में विभाग की संचालन के बारे में बताया। पीजीआई रेडियोथेरेपी विभाग में डॉ. अरुण एस ओइनम ने भी अपने विचार साझा किए। विभाग अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार ने विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उधर, बायोफिजिक्स विभाग ने एलुमनी मीट का आयोजन हुआ। 90 से अधिक पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया जो देश दुनिया में काम कर रहे हैं। विभाग के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. एसआर बावा ने भावनात्मक संबोधन दिया। अपनी यात्रा, यादों व चुनौतियों को सामने रखकर सबको प्रेरित किया। प्रो. जीएस गुप्ता को इस दौरान उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अन्य विभागों में भी एलुमनी मीट का आयोजन हुआ। पूर्व छात्रों ने पीयू के कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed