फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Along with the final year examinations, the answer books have also been examined

अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं की भी जांच शुरू

Mon, 28 Sep 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Along with the final year examinations, the answer books have also been examined
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने परीक्षा के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं का भी मूल्यांकन शुरू करवा दिया है। अक्तूबर में हर छात्र को परिणाम मिल जाएंगे। इसी के साथ वह अगली कक्षाओं में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

पीयू ने स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू की दीं जो जल्द ही खत्म होने वाली हैं। परीक्षा सितंबर में पूरी होंगी। ऐसे में विद्यार्थियों का रिजल्ट लेट न हो, उसके लिए शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए कॉपियां भेजी जा रही हैं। 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की कॉपियां चेक होंगी। सूत्रों का कहना है कि पीयू कॉपियों की जांच सख्ती के साथ नहीं करेगा, क्योंकि कोरोना के चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कॉपियों की जांच अक्तूबर में होगी। उसी के साथ अगले शैक्षिक सत्र में दाखिले शुरू होंगे और ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। इन विद्यार्थियों के कारण पीयू अपने कई विभागों में दाखिले के लिए मेरिट भी जारी नहीं कर पा रही है। सूत्रों का कहना है कि पीयू 10 अक्तूबर तक रिजल्ट देने का कार्य शुरू कर देगी। पिछली परीक्षाओं में भी पीयू के परीक्षा नियंत्रक विभाग ने रिजल्ट को लेकर बेहतर कार्य किया है। इस बार भी इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed