फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations of embezzlement of Rs 2000 crore in Food Supplies Department in Punjab

Punjab News: अब खाद्य आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ के घपले का आरोप, विजिलेंस की नजर, पूर्व मंत्री आशु से हो सकती पूछताछ

Sun, 12 Jun 2022 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 10:09 PM IST
सार

2000 करोड़ रुपये के घपले में भारत भूषण आशु का नाम आने के बाद उन्हें पत्नी ममता आशु का साथ मिला है। उन्होंने कहा है कि यह राजनीति है, इसमें आरोप लगते रहते हैं।

विज्ञापन
Allegations of embezzlement of Rs 2000 crore in Food Supplies Department in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में इन दिनों खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपये के घपले पर विजिलेंस की नजर है। इस मामले में तत्कालीन सरकार के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री से मामले में पंजाब विजिलेंस जल्द ही पूछताछ कर सकती है। इससे पहले पंजाब सरकार कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज कर चुकी है, जिनमें जांच जारी है।

विज्ञापन


पंजाब में सत्ता बदलते ही तत्कालीन सरकार के पूर्व मंत्री विवादों में घिर गए हैं। भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके बाद तत्कालीन सरकार के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भी केस हो चुका है। हालांकि वह अभी फरार हैं। 28 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में पूर्व पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के खिलाफ जांच शुरू की जा चुकी है। 
विज्ञापन


पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने इसका खुलासा करते हुए जांच के लिए कमेटी का भी गठन कर दिया है। वहीं अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है। चर्चा जोरों पर है कि विजिलेंस की नजर भारत भूषण आशु पर है। हालांकि अभी तक मामले में विजिलेंस की ओर से सिर्फ पूर्व मंत्री को नोटिस भेजा गया है, अब तक पूछताछ नहीं की गई है। हालांकि यह चर्चा है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो कभी भी उनसे इस मामले में पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन की सूची से पहले ही फंस रहे पूर्व मंत्री
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से हाल ही में दावा किया गया था कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर तत्कालीन सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौपेंगे। कैप्टन की ओर से यह कहा गया था कि सूची में छह भ्रष्ट मंत्रियों के नाम शामिल हैं। हालांकि कैप्टन के द्वारा सूची सौंपे जाने से पहले ही पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में फंसने लगे हैं।


आशु को मिला पत्नी का साथ
2000 करोड़ रुपये के घपले में भारत भूषण आशु का नाम आने के बाद उन्हें पत्नी ममता आशु का साथ मिला है। उन्होंने कहा है कि यह राजनीति है, इसमें आरोप लगते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मैं यह आरोप लगाऊं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुझसे 5 लाख रुपये मांगे हैं तो क्या यह बात साबित हो जाएगी। राजनीति में आरोप लगाना आसान है, साबित करना मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आशु ने कोई गलत काम किया है तो वह खुद सजा भुगतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed