फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations of discrimination in PhD admission, demonstration of students outside VC office

Chandigarh News: पीएचडी दाखिले में भेदभाव का आरोप, वीसी दफ्तर के बाहर विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Tue, 25 Jul 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Allegations of discrimination in PhD admission, demonstration of students outside VC office
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के कई विभागों में पीएचडी में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इसमें आरक्षण नीति के उल्लंघन और विभिन्न बहानों से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार को वीसी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मांग उठाई कि सत्र 2023 के लिए पीएचडी में जाति आधारित आरक्षण लागू किया जाए। पीयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति के छात्रों की डीएमसी/डिग्री का कार्यान्वयन किया जाए। एससी/एसटी/ओबीसी के छात्रों के लिए छात्रावासों में नियमों के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाए। पीयू में हरियाणा के एससी छात्रों की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का कार्यान्वयन किया जाए, अनावश्यक बहाने बनाकर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्रों को अस्वीकार करके विद्यार्थियों को परेशान करना बंद किया जाए। इसके साथ ही एक समान जाति आरक्षण नीति लागू करें। प्रदर्शन में एसएफएस, अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन, एनएसयूआई और इनसो के कार्यकर्ता शामिल रहे। पीयू अधिकारियों ने विद्यार्थियों के मुद्दों को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मणिपुर में महिलाओं के साथ हिंसा पर जताया रोष : पंजाब यूनिवर्सिटी में दोपहर बाद छात्र संगठन सीवाईएसएस की ओर से एडमिन ब्लॉक से लेकर स्टूडेंट सेंटर तक मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हिंसा के विरोध में और न्याय की मांग को लेकर रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान केंद्र सरकार की निंदा की गई। प्रदर्शन में मणिपुर के विद्यार्थी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed