{"_id":"5a2635014f1c1b8e698bfd5b","slug":"allegation-on-independent-councilor-dilip-sharma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्षद दलीप शर्मा पर आरोप, महिला बोली- नए कनेक्शन के लिए मांगे 12 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद दलीप शर्मा पर आरोप, महिला बोली- नए कनेक्शन के लिए मांगे 12 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
Councilor Dilip Sharma
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी का कनेक्शन मुहैया कराने को लेकर वार्ड नंबर-19 के पार्षद दलीप शर्मा पर एक महिला से 12 हजार रुपये मांगने के आरोप लगे हैं। सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी फेज-2 के मकान नंबर 346 में अपने परिवार के साथ रह रही रानी ने पार्षद दलीप शर्मा व उसके भाई सुनील शर्मा पर पानी का कनेक्शन दिलाने के लिए पैसों की मांग करने को लेकर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता रानी का कहना है कि पानी के कनेक्शन के लिए पैसे मांगते समय का उसके पास ऑडियो भी है। सोमवार को महिला डीसी के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंची। डीसी ने महिला का पक्ष सुनने के बाद उसकी शिकायत विजिलेंस इंक्वायरी के लिए भेज दिया।
रानी ने कहा कि उसने संबंधित विभाग के पास पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन किया। पार्षद दलीप के दबाव के चलते पानी के कनेक्शन के लिए किए गए आवेदन को संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर ने खारिज कर दिया। जूनियर इंजीनियर ने रानी से 3500 रुपये की मांग की थी। इसमें रोड कटिंग से लेकर पानी का कनेक्शन देने तक का खर्चा शामिल था। रानी ने बताया कि पार्षद दलीप शर्मा व उसके भाई सुनील शर्मा के समर्थकों ने पानी के कनेक्शन के लिए उनसे मिलने को कहा। इसके लिए पार्षद ने रानी को अपने स्थानीय निवास पर बुलाया।

पार्षद दलीप पहले भी रह चुके हैं विवाद में
Councilor Dilip Sharma
- फोटो : File Photo
रानी ने कहा पानी के नए कनेक्शन के लिए पार्षद ने उससे 12 हजार रुपये मांगे। उसने पार्षद को नए कनेक्शन के लिए 12 हजार भी दिए। इसके अलावा रोड कटिंग के लिए भी उसने 3500 रुपये जमा करा दिए। जब पार्षद ने उससे पानी के कनेक्शन के लिए पैसों की मांग की, उस समय की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास उपलब्ध है।
रानी ने कहा कि काफी जद्दोजहद के बाद उसके घर पानी का कनेक्शन लगा दिया गया। लेकिन जब नए कनेक्शन के लिए संबंधित विभाग के पास जाकर उसने दोबारा पूछताछ की कि नया पानी का कनेक्शन कितने में मुहैया कराया जाता है। विभाग ने रानी को बताया कि मात्र 1 हजार रुपये में नया कनेक्शन मिलता है। उसने इस रिश्वतखोरी के खिलाफ आवाज उठाई। इस पर पार्षद दलीप के समर्थकों ने रानी को डराया व धमकाया कि उसे उसके घर से बाहर निकलवा दिया जाएगा। इस मामले में विजिलेंस इंक्वायरी किए जाने को लेकर डीसी ने सिफारिश की है। विजिलेंस इंक्वायरी के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
पार्षद दलीप पहले भी रह चुके हैं विवाद में
यह पहली बार नहीं जब उन पर पैसों के लेन देन को लेकर आरोप लगे हैं। इससे पहले निगम के एक वाट्सएप ग्रुप में एक ऑडियो में निगम काउंसिलर्स और अफसरों का पर्दाफाश हुआ था। उस ऑडियो की बातचीत में यह सामने आया था कि कैसे निगम के इंफोर्समेंट विंग के सब इंस्पेक्टर के बीच काउंसिलर पैसे ले रहा है। रेहड़ी फड़ियों से पैसे वसूलने को लेकर भी इस ऑडियो के निगम के वाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने पर पार्षद दलीप पर आरोप लगे थे।
टेलीफोन पर बातचीत पर गोलमोल जवाब
जब अमर उजाला के संवाददाता ने पार्षद दलीप से फोन कर इस मामले को लेकर बात की तो पार्षद गोलमोल जवाब देकर अपनी जान बचाते नजर आए। अंत में पार्षद दलीप ने कहा कि महिला को मेरे पास भेज दो मैं देख लेता हूं।