{"_id":"62363d4d863ef015950a1b94","slug":"allegation-of-transgender-yashika-pu-management-removed-from-guest-house-official-said-only-room-has-changed-chandigarh-news-pkl4451181102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर यशिका का आरोप- पीयू प्रबंधन ने गेस्ट हाउस से हटाया, अधिकारी बोले- सिर्फ कमरा बदला है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसजेंडर यशिका का आरोप- पीयू प्रबंधन ने गेस्ट हाउस से हटाया, अधिकारी बोले- सिर्फ कमरा बदला है
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में एमए ह्यूमन राइट्स विषय की छात्रा ट्रांसवुमन यशिका को छात्रावास नहीं मिलने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को यशिका ने फिर वीसी दफ्तर के बाहर धरना दे दिया और छात्रावास में कमरा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पीयू प्रबंधन ने उन्हें गेस्ट हाउस से हटा दिया। हालांकि पीयू के अधिकारियों का दावा है कि यशिका का सिर्फ कमरा बदला गया था।
छात्रावास की व्यवस्था न होने तक यशिका को पीयू प्रबंधन ने पीयू के ही गेस्ट हाउस में ठहराया था। यशिका का कहना है कि शुक्रवार को उन्हें गेस्ट हाउस के कमरे से दोपहर के बाद हटा दिया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ वीसी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गईं। देर रात प्रबंधन के अधिकारियों और प्राध्यापकों के समझाने पर फिर से गेस्ट हाउस में उनके लिए व्यवस्था की गई। शनिवार को भी यशिका गेस्ट हाउस में ही थी। दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जिस कमरे में यशिका को ठहराया गया था, वह किसी और के नाम पर बुक था। इस कारण से इनकी व्यवस्था गेस्ट हाउस के दूसरे कमरे में की जा रही थी। इसमें थोड़ा समय लग रहा था। शाम तक दूसरा कमरा तैयार कर दिया गया था।
छात्रावास के लिए अभी भी संघर्ष जारी
ट्रांसवुमन यशिका छात्रावास न मिलने से परेशान हैं। कोरोना की वजह से पहले सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन ही चलीं। अब चार मार्च से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। वे अक्तूबर 2021 से यूनिवर्सिटी प्रबंधन को छात्रावास के लिए अर्जी लिख रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें रहने के लिए जगह मुहैया नहीं करवाई गई है। पिछले हफ्ते वह चंडीगढ़ आईं, लेकिन उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान उच्च अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन के रूप में जवाब मिला कि कमेटी बनाई है, कोई हल निकालेंगे। इसके बाद वह धरने पर बैठ गईं। बाद में इन्हें अस्थायी तौर पर पीयू के गेस्ट हाउस में ठहराया गया। वर्तमान में भी यशिका के लिये कोई स्थायी छात्रावास उपलब्ध नहीं हो सका है।
विज्ञापन
वर्जन---
जिस कमरे में यशिका को ठहराया गया था, वह शुक्रवार को किसी और के लिए बुक था। इनके लिए दूसरे कमरे की व्यवस्था करवा दी गई है। उच्च अधिकारियों से बात कर रहे हैं। जल्दी ही स्थायी व्यवस्था कर दी जाएगी, तब तक वह गेस्ट हाउस में रह सकती हैं। - मीना शर्मा, वुमन डीएसडब्ल्यू, पीयू