फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation of Three Childrens Murder, Family Wants CBI Inquiry, Petition in High Court

पतंग की डोर लाने गए तीन मासूमों की हत्या का आरोप, सीबीआई जांच की मांग, जानिए मामला

Wed, 14 Oct 2020 10:11 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 14 Oct 2020 10:11 AM IST
सार

  • पानीपत का मामला, दो बार एसआईटी हो चुकी है गठित
  • नहर में डूबकर मृत्यु की सौंपी रिपोर्ट, मांगा गया है जवाब  
  • हरियाणा सरकार व सीबीआई को हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
Allegation of Three Childrens Murder, Family Wants CBI Inquiry, Petition in High Court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पतंग की डोर लेने गए तीन बच्चों की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार व सीबीआई सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका दाखिल करते हुए एक बच्चे के पिता जय कुमार ने हाईकोर्ट को बताया कि 7 जुलाई 2020 को 6 बच्चे पतंग की डोर के लिए पानीपत की हरिओम डाई हाउस फैक्टरी में गए थे। इस दौरान वहां मौजूद पवन ने उनको देखा तो  बच्चे वहां से भागे।
विज्ञापन


लेकिन पवन व अन्य ने वंश, अरुण व लक्ष्य को पकड़ लिया। एक बच्चे ने यह देख लिया और गांव में जाकर इसकी जानकारी दी। जय कुमार ने बताया कि जब बच्चे रात तक  घर नहीं लौटे तो परिजन ढूंढते हुए डाई हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें फैक्टरी में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके बाद 8 जुलाई को तीन बच्चों के अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई। जब पुलिस ने डाई हाउस की जांच की तो वहां के नजदीक तीनों बच्चों की लाश मिली। याचिकाकर्ता ने बताया कि ग्रामीणों ने इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। 
विज्ञापन

 

फिर जांच डीएसपी संदीप मलिक की अध्यक्षता वाली एसआईटी को सौंपी गई। एसआईटी ने कहा कि बच्चों की मौत नहर में डूबने से हुई है और क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। याची ने बताया कि मलिक उस डाई हाउस के मालिक का परिचित था इसलिए ऐसी रिपोर्ट बनाई गई। इस आरोप के बाद मामले की जांच करनाल की एसआईटी को सौंपी गई जो डीएसपी दून की अध्यक्षता में गठित की गई थी। इस एसआईटी ने भी रिपोर्ट दी कि बच्चों की मौत नहर में डूब कर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

याची के वकील मनोज तंवर ने कहा कि यदि बच्चों की मौत नहर में डूब कर हुई थी तो उनके शरीर पर कपड़ा किसने लपेटा और शव नहर से वहां तक कैसे पहुंचा। इसके साथ ही तंवर ने सवाल उठाया कि बच्चों के पेट और फेफडों में पानी क्यों नहीं भरा। हरियाणा पुलिस पर अविश्वास जताते हुए तंवर ने अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार, सीबीआई व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed