फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allahabad Bank plans to open in Chandigarh E- Lobby

इलाहाबाद बैंक चंडीगढ़ में खोलेगा ई-लॉबी

Mon, 02 Dec 2013 11:42 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Dec 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
Allahabad Bank plans to open in Chandigarh E- Lobby

लोगों को अब चेक कैश या डिपॉजिट करवाने और पासबुक अपडेट करवाने जैसे कामों के लिए बैंक जाकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


एटीएम की तरह ही बैंक में एक अलग से कमरा होगा, जहां लोगों को ये सब सुविधाएं मिलेंगी। यह सुविधा इलाहाबाद बैंक शुरू करने जा रहा है।

इलाहाबाद बैंक की सेक्टर-17 स्थित ब्रांच में ई-लॉबी सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इस सिस्टम के जरिए एटीएम की तरह ही लोग खुद ही चेक कैश या डिपॉजिट करवा सकेंगे।

ई-लॉबी में नेट बैंकिंग के लिए कंप्यूटर, एटीएम मशीन और पासबुक प्रिंटर की सुविधा होगी। लोग स्वयं अपनी पासबुक अपडेट करवा सकेंगे।

इलाहाबाद बैंक के कार्यकारी निदेशक अरुण तिवारी ने बताया कि देशभर में बैंक की 250 शाखाओं में यह सुविधा शुरू की जाएगी।

इसकी शुरुआत चंडीगढ़ सर्किल से होगी। सेक्टर-17 ब्रांच में सबसे पहले ई-लॉबी शुरू की जा रही है। तिवारी ने बताया कि यह सुविधा जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन से मंजूरी के लिए बात की जा रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में खोली जांएगी 13 शाखाएं
अरुण तिवारी ने बताया कि इलाहाबाद बैंक मौजूदा वित्तीय वर्ष में देशभर में 200 शाखाएं और खोलने जा रहा है। इनमें से 13 शाखाएं चंडीगढ़ क्षेत्र में खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि उत्तर भारत में बैंक की स्थिति को और मजबूत किया जा रहा है। बैंक की उपलब्धियों के संबंध में तिवारी ने बताया कि बैंक 3,10,000 करोड़ रुपये के व्यापार को पार चुका है और अब 31 मार्च, 2014 तक उनका लक्ष्य 3,60,000 करोड़ रुपये का व्यापार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed