फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all trasports ticket booking full in festival season

त्योहारी सीजन में मुश्किल हुआ सफर, ये खबर पढ़ लें और फिर बुकिंग कराएं

Mon, 16 Oct 2017 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Oct 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
all trasports ticket booking full in festival season
Sector 17 Bus Stand
फेस्टिवल सीजन में इस बार यात्रियों के लिए हवाई यात्रा, रेल गाड़ी और वोल्वो का सफर मुश्किलें खड़ी कर रहा है। इसलिए बुकिंग कराने से पहले ये बस जान लें। ट्रेनों में जहां वेटिंग 150 के ऊपर पहुंच गई है, वहीं फ्लाइटों के किराए भी दोगुने से अधिक हो गए हैं। वहीं वोल्वो में 16 से 19 अक्तूबर तक टिकट बुक हो चुके हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। 16 से 19 अक्तूबर तक सभी दिल्ली जाने वाली वोल्वो बसों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


इस कारण यात्रियों को सीटें नहीं मिल रही हैं। फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में वेटिंग और रविवार को फ्लाइटें बंद होने और अन्य दिनों सोमवार से शनिवार तक दोपहर 3.35 बजे के बाद फ्लाइटें बंद होने से भी यात्रियों को परेशानी हो रही है। सेक्टर-17  और 43 स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर दिल्ली, गुड़गांव वोल्वो से यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहे है। दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद सहित अन्य जगहों पर जाने वाली यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन


रविवार को शहर से एक भी फ्लाइट का संचालन नहीं होने के कारण वोल्वो का सफर मुश्किल हो गया है। हरियाणा परिवहन निगम की सेक्टर-17 बस स्टैंड से 41 वोल्वो चलती हैं। इन बसों में टिकट बुकिंग हो चुकी है। वहीं ऑफलाइन टिकट वोल्वो काउंटर पर मिलता है। इस कारण यात्रियों को दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद यह टिकट मिलता है। इस कारण यात्री दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि हरियाणा बस परिवहन की वोल्वो का 70 फीसदी टिकट ऑनलाइन बुक होता है। तीस फीसदी वोल्वो बस का टिकट यात्रियों को काउंटर पर मिलता है। इस कारण यात्रियों को लाइन में लगकर टिकट मिलता है। इसके लिए यात्री तीन घंटे से ज्यादा लाइन में लगे रहे।

लाइनों में तीन घंटे की परेशानी
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रनवे अपग्रेडेशन के कारण फ्लाइटों का संचालन रविवार को नहीं होता है। इस कारण यात्री वोल्वो पर डिपेंड रहते हैं। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक रविवार को परेशानी होती है। सेक्टर-17 बस स्टैंड पर वोल्वो का टिकट नहीं मिलने के कारण दिल्ली जाने वाले दिव्यांशू, अमित कुमार, मनप्रीत कटवाल ने बताया कि तीन घंटे से लाइन में लगे हैं, मगर दिल्ली जाने का टिकट नहीं मिल सका।

ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने के बाद यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ से चलने वाली 25 एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग 150 से 200 के बीच पहुंच गई है। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा एक्सप्रेस, चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में वेटिंग 16 से 25 अक्तूबर तक 150 से 250 में है। अभी यह वेटिंग और बढ़ जाएगी। वहीं लोगाें ने वेटिंग के बाद भी टिकट कराया है।


सभी फ्लाइटों के दाम दो गुना हुए
टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार से शनिवार तक सभी फ्लाइटों के दाम दो गुने हो गए हैं। दिल्ली के लिए 6 हजार, मुंबई, बेगलुरू, हैदराबाद के लिए आठ हजार रुपये का टिकट हो गया है। आम दिनों में यह टिकट चार हजार का होता है। वहीं दिल्ली का टिकट 1500 रुपये में मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed