फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All trains to Chandigarh canceled due to track disruption

बाढ़ का असर: चंडीगढ़ की सभी ट्रेनें रद्द, कालका-शिमला ट्रैक भी बाधित, पंजाब से भी नहीं चलेंगी ये रेलगाड़ियां

Wed, 12 Jul 2023 01:41 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/कालका/फिरोजपुर
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/कालका/फिरोजपुर Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 01:41 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से चंडीगढ़-दिल्ली रेल ट्रैक कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण ट्रेनों का संचालन दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद रहा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री विकास कुमार ने बताया कि लखनऊ की ट्रेन रद्द होने की वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
All trains to Chandigarh canceled due to track disruption
chandigarh News:

विस्तार

भारी बारिश के कारण जगह-जगह रेल ट्रैक पर पानी और मलबा जमा होने के कारण मंगलवार को भी चंडीगढ़ से चलने वाली सभी ट्रेनों को रात 12 बजे तक निरस्त कर दिया गया है। इस कारण कई दिनों से परेशान यात्रियों को मंगलवार को भी राहत नहीं मिली। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस, शताब्दी, जन शताब्दी, सद्भावना, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। दूसरी तरफ भूस्खलन और ट्रैक पर पेड़ गिरे होने के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली टॉय ट्रेनों का संचालन रविवार तक रोक दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से चंडीगढ़-दिल्ली रेल ट्रैक कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण ट्रेनों का संचालन दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद रहा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री विकास कुमार ने बताया कि लखनऊ की ट्रेन रद्द होने की वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

कालका-शिमला मार्ग पर पड़ा मलबा

कालका-शिमला रेल ट्रैक पर बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है। जतोग और समरहिल के बीच भूस्खलन, शोघी और तारा देवी, धर्मपुर के बीच पेड़ गिरने, कोटि और सोलन के बीच दो जगह भूस्खलन धर्मपुर और कुमार हट्टी के बीच भूस्खलन और जलजमाव, बड़ोग-सोलन और धर्मपुर स्टेशनों के बीच जलभराव और भूस्खलन। धर्मपुर-सलोगड़ा और कोटी के बीच रेल ट्रैक पर भूस्खलन और पेड़ गिरने से आवाजाही बंद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यह ट्रेनें रहीं बाधित

  • चंडीगढ़ -लखनऊ एक्सप्रेस (15012)
  • चंडीगढ़ -नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12046)
  • वंदे भारत एक्सप्रेस (24448)
  • गरीब रथ (चंडीगढ़ -अजमेर) (12984)
  • ऊना-नई दिल्ली जनशताब्दी (12058)
  • चंडीगढ़-एमडीयू (12688)
  • सहारनपुर-नंगलडैम (04523)
  • चंडीगढ़ -लखनऊ एक्सप्रेस (12322)
  • नंगल डैम-अंबाला पैसेंजर ट्रेन (04580)
  • नंगल डैम-अंबाला पैसेंजर ट्रेन (04524)
  • अंबाला -नंगल डैम (04577)

 

भारी बारिश के चलते मंगलवार को भी ट्रैक ठीक नहीं हुए हैं। बुधवार को सुबह दस बजे रिव्यू के बाद मौसम साफ रहा तो यातायात सेवाएं बहाल की जाएंगी। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन



 

उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कालका-शिमला रेलमार्ग पर भूस्खलन के चलते रविवार तक ट्रेनों का संचालन बंद रखा जाएगा। - सीताराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन कालका।

रेलवे ने छह ट्रेनें रद्द, 14 के रूट बदले

उधर, रेल डिवीजन फिरोजपुर ने बाढ़ को मद्देनजर डिवीजन से अन्य शहरों को चलने वाली छह ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वहीं 14 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक 

ये ट्रेनें रद्द

  • जम्मूतवी-भागलपुर (15098)
  • जम्मूतवी-नई दिल्ली (12426)
  • कटरा-न्यू दिल्ली (12446)
  • उधमपुर-दिल्ली (22402)
  • कटरा-नई दिल्ली (22462) 
  • जम्मूतवी-अजमेर (12414)

 

  इनका बदला रूट

  • अमृतसर-मुंबई (12904)
  • अमृतसर-हावड़ा (13006)
  •  अमृतसर-मुंबई (12904)
  •  अमृतसर-मुंबई (12926)
  • अमृतसर-नई दिल्ली (12460) 
  • अमृतसर-बनमनखी (14618)
  • जम्मूतवी-टाटानगर (18310)
  • जम्मूतवी-सियालदा (13152)
  • जम्मूतवी-कानपुर (12470)
  • जम्मूतवी-जैसलमेर (14646)
  • पठानकोट-नई दिल्ली (22430)
  • कटरा-अंबेडकर नगर (12920)
  • अहमदाबाद-जम्मूतवी (19223) 
  •  जम्मूतवी-अहमदाबाद (19224)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed