{"_id":"6a9348e58e8b6134e201fee0","slug":"all-three-accused-in-the-ied-case-remanded-to-custody-again-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1109619-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आईईडी केस में तीनों आरोपी फिर रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आईईडी केस में तीनों आरोपी फिर रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से संदिग्ध आईईडी बम और भारी मात्रा में हथियार बरामद होने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जिला अदालत ने शनिवार को फिर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों की पहचान जशनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह और प्रभप्रीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों पंजाब के रहने वाले हैं।
गिरफ्तारी के बाद ऑपरेशन सेल की टीम ने तीनों को जिला अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आगे की पूछताछ और जांच के लिए पांच दिन का अतिरिक्त रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने तीन दिन की मंजूरी दी।
पंजाब में कई ठिकानों पर दबिश
पुलिस के अनुसार पिछले पांच दिनों के रिमांड के दौरान ऑपरेशन सेल की टीम आरोपियों को पंजाब के विभिन्न ठिकानों पर लेकर गई और कई जगह छापे मारे। जांच में मामले से जुड़े दो अन्य मुख्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। हालांकि, दोनों अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जरूरत पड़ने पर तीनों आरोपियों को दोबारा पंजाब ले जाकर उनकी निशानदेही पर दबिश दी जा सकती है। पुलिस को मामले में और गिरफ्तारियां होने की भी उम्मीद है। फिलहाल ऑपरेशन सेल आरोपियों से संदिग्ध आईईडी, हथियारों और पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।