फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All three accused caught in the murder of a youth in Sector-19 are on police remand.

Chandigarh News: सेक्टर-19 में युवक की हत्या में पकड़े तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर

Sat, 06 Jan 2024 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
All three accused caught in the murder of a youth in Sector-19 are on police remand.
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में एक 25 वर्षीय विवाहित युवक की हत्या में पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने इनका तीन दिन का रिमांड लिया है। इनसे वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा आदि पहले ही पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस को हमले में शामिल चौथे आरोपी की तलाश है। थाना प्रभारी जुलदान सिंह के मुताबिक उसे भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें छापेमारी में लगी हुई हैं। बीते वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद सुनील का परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया था। मृतक के बड़े भाई अनिल ने परिवार सुनील के लिए जल्द इंसाफ की मांग करता है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर इन्हें अदालत ने सख्त सजा मिलनी चाहिए। पकड़े गए आरोपियों में औद्योगिक क्षेत्र फेज- 1 का नगिंदर उर्फ आलू (22), राम दरबार फेज-2 का सुनील उर्फ लालजी (20) तथा गांव किशनगढ़ का रंजीत शामिल है। बीते बुधवार शाम 8:50 बजे सेक्टर- 19 के सदर बाजार में जांघ पर चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। सुनील अपने पीछे एक महीने का बेटा, पत्नी, भाई-भाभी और मां-बाप छोड़ गया है। बाजार में हुई इस हिंसक वारदात के विरोध में वीरवार सुबह दुकानदारों ने सदर बाजार बंद रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed