फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All the members, except the PUCSC president, took oath, said - will work in the interest of students

पीयूसीएससी अध्यक्ष को छोड़कर सभी सदस्यों ने ली शपथ, बोले- छात्रों के हित में करेंगे काम

Sat, 29 Oct 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
All the members, except the PUCSC president, took oath, said - will work in the interest of students
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के जूलॉजी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को डीएसडब्ल्यू ने पीयूसीएससी सदस्यों के लिए शपथ दिलाई। अध्यक्ष आयुष खटकड़ को छोड़कर काउंसिल के अन्य आठ सदस्यों ने छात्र हितों के लिए काम करने की शपथ ली। खटकड़ को 1 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री मीत हेयर परिसर का दौरा कर शपथ दिलवाएंगे। सदस्यों ने पीयू वाइस चांसलर, डीएसडब्ल्यू के साथ मिलकर ईमानदारी से काम करने, यूनिवर्सिटी और लिंगदोह कमेटी के दिशानिर्देशों का पालन करने की शपथ ली। सभी सदस्यों ने अंग्रेजी में शपथ ली।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में उपाध्यक्ष हर्षदीप सिंह बाठ, महासचिव प्रवेश बिश्नोई, संयुक्त सचिव मनीष बूरा, कार्यकारिणी सदस्य प्रखर शर्मा, लक्ष्य वर्मा, चेतन गोयल, मनराजप्रीत सिंह और निगत औजला ने शपथ ली। पांचों कार्यकारिणी सदस्यों को एकसाथ शपथ दिलाई गई। पीयूसीएसी के अध्यक्ष आयुष खटकर ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। आयुष सीवाईएसएस छात्र संगठन से संबद्ध रखते हैं। 1 नवंबर को पंजाब सीएम भगवंत मान और शिक्षा मंत्री मीत हेयर पीयू आकर शपथ दिलाएंगे। इससे पहले चुनाव में भी सोई के विजेता अध्यक्ष को शपथ ग्रहण करवाने के लिए सुखबीर सिंह बादल आए थे और अलग से कार्यक्रम आयोजित करवाया था।
विज्ञापन

श्रम मंत्री अनूप धानक और प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की ने करवाया पदभार ग्रहण
इनसो से महासचिव प्रवेश बिश्नोई को हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धानक और एनएसयूआई के उपाध्यक्ष हर्षदीप सिंह बाठ व संयुक्त सचिव मनीष बूरा को चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की व इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर सिकंदर बूरा ने काउंसिल दफ्तर में पदभार ग्रहण करवाया और मिठाई खिलाई। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. जगतार सिंह, वुमन डीएसडब्ल्यू प्रो. रूपाली गर्ग और एसोसिएट डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार के साथ संगठन के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान छात्र नेताओं ने डीएसडब्ल्यू के साथ बातचीत की और भरोसा दिलवाया कि पीयू के विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed