फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All-rounder Amanjot Kaur selected for Indian senior cricket team

Chandigarh News: ऑलराउंडर अमनजोत कौर भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के लिए चयनित

Sat, 01 Jun 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
All-rounder Amanjot Kaur selected for Indian senior cricket team
चंडीगढ़। शहर की महिला क्रिकेटर व पंजाब की तरफ से खेलने वाली ऑलराउंडर अमनजोत कौर का चयन भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में हुआ है। साउथ अफ्रीका की महिला टीम को भारत में वनडे, टी- 20 और टेस्ट खेलना है। अमनजोत कौर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में खेलेंगी।
विज्ञापन


टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला पांच जुलाई को चेन्नई में होगा। दूसरा मुकाबला सात जुलाई और तीसरा मुकाबला नौ जुलाई को खेला जाएगा। अमनजोत कौर पहले यूटीसीए चंडीगढ़ की तरफ से डोमेस्टिक मैच खेल रही थीं। पिछले दो सालों से उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना शुरू किया। इससे उन्हें अधिक मैच खेलने का अधिक मौका मिला। उन्होंने 2022-23 के सीजन में ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए सभी टूर्नामेंट में 21 विकेट चटकाए। साथ ही 482 रन भी बनाए। इसी आधार पर उनका चयन इंडिया टीम में ऑलराउंडर की भूमिका पर किया हैं।
विज्ञापन

अभ्यास के लिए जाती हैं पीरमुच्छला क्रिकेट अकादमी
कोच नागेश गुप्ता द्वारा संचालित क्रिकेट अकादमी पीरमुच्छला में अमनजोत कौर अभ्यास करती हैं। अमनजोत के पिता बढ़ई का काम करते हैं। बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए अधिक मेहनत कर रहे हैं। अमनजोत ने 2018-19 में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंडिया अंडर-23 क्रिकेट टीम में भी चयनित हुई। अमनजोत 2018-19 में इंडिया चैलेजर ट्रॉफी भी खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article