बाढ़ जैसे हालात: हरियाणा CM के सभी कार्यक्रम रद्द, आपात बैठक बुलाई, हिमाचल में फंसे पर्यटक
हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जगह भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं। इससे सैकड़ों पर्यटक हिमाचल में फंसे हुए हैं। इनमें हरियाणा के भी पर्यटक शामिल हैं। इन पर्यटकों से उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रभावित पर्यटकों के परिजनों ने इस संबंध में हरियाणा सरकार से गुहार लगाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश से हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन के साथ अब सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। उन्होंने हरियाणा सिविल सचिवालय में अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। सीएम मनोहर लाल पूरे प्रदेश में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट, गृह विभाग, शहरी स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी हिस्सा लेंगे। वहीं सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक करेंगे।
हरियाणा के पर्यटक हिमाचल में फंसे, मनोहर ने सुक्खू से की बात
हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जगह भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं। इससे सैकड़ों पर्यटक हिमाचल में फंसे हुए हैं। इनमें हरियाणा के भी पर्यटक शामिल हैं। इन पर्यटकों से उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रभावित पर्यटकों के परिजनों ने इस संबंध में हरियाणा सरकार से गुहार लगाई। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक्शन में आ गए।
उन्होंने तुरंत हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत की। उन्होंने हरियाणा के लोगों को सुरक्षित निकालने का आग्रह किया। इस पर हिमाचल के सीएम ने मनोहर को भरोसा दिलाया कि पर्यटकों को सुरक्षित हरियाणा पहुंचा दिया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार की ओर से फंसे पर्यटकों की एक सूची भी दी है।