{"_id":"5d5714468ebc3e89936a70f4","slug":"all-government-schools-in-haryana-will-have-smart-digital-classrooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में होंगे स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में होंगे स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम
Sat, 17 Aug 2019 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
classroom
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम मुहैया कराए जाएंगे। इसके तहत रिमोट क्लासरूम टीचिंग दी जाएगी। साथ ही क्लासरूम में ऑडियो एवं वीडियो के जरिये शिक्षा के वास्तविक स्तर को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत अब हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में ‘स्मार्ट विजुअल क्लासरूम फैसेलिटी’ प्रोजेक्ट के लिए सभी स्कूलों में गाइडलाइन भी जारी कर दी है। इसके साथ ही हरियाणा उन सात स्टेट में शामिल हुआ है, जिसमें हरियाणा, हिमाचल, गुजरात, राजस्थान, त्रिपुरा, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। इसके तहत कंप्यूटर से लेकर इलेक्ट्रानिक बोर्ड, प्रोजेक्टर्स, स्पेशलाइज्ड साफ्टवेयर, ओडियो-वीडियो सिस्टम शामिल हैं।
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया को स्कूलों में किया जाएगा प्रमोट
गाइडलाइन में इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य के गांव के स्कूलों में भी डिजिटल इंडिया को पहुंचाना है। इसके जरिये गांव और शहरों के सरकारी स्कूलों में शिक्षा को स्मार्ट स्तर तक पहुंचना है। बच्चों को इंटरनेट के जरिये शिक्षा के हर क्षेत्र के बारे में पढ़ाना भी है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार होगा सिस्टम
क्लासरूम में आईसीटी सिस्टम होगा, जिसके तहत विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार टीचिंग क्लास होगी। यह सिस्टम डिस्ट्रिक इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, जीओएच के साथ जोड़ा है, जिसमें बच्चों की शिक्षा के अनुसार सिस्टम को ऑपरेट किया जाता है।
जीओएच स्कूलों में होंगे एक स्टेट कोऑर्डिनेटर
इसके तहत हर जिले में एक नोडल अधिकारी होगा, जो हर एक प्रोजेक्ट की निगरानी करेगा। नोडल अधिकारी की ओर से सभी स्कूलों में इस योजना को पुख्ता तौर पर चलाने की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा प्रोजेक्ट की सभी सुविधाओं को प्रतिदिन जीओएच प्रशासन की ओर से चेकिंग की जाएगी।