{"_id":"685c2587a9aaf3f4c9060004","slug":"all-centres-trust-in-aap-increased-in-punjab-wind-of-change-in-gujarat-kejriwal-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-746634-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र : पंजाब में आप पर भरोसा बढ़ा, गुजरात में बदलाव की बयार : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र : पंजाब में आप पर भरोसा बढ़ा, गुजरात में बदलाव की बयार : केजरीवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब और गुजरात उपचुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली में जीत का जश्न मनाया। समारोह को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब और गुजरात उपचुनाव में जीत के संदेश साफ है कि पंजाब में आप पर जनता का भरोसा बढ़ा है और गुजरात में बदलाव की बयार चल रही है।
केजरीवाल ने लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा अपनी विधानसभा में जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पंजाब को तरक्की में और आगे बढ़ाएंगे और गोपाल इटालिया विधानसभा में जाकर भाजपा की नाक में दम करेंगे। लुधियाना जीत ने आप के काम पर लगाई मुहर है और 2027 में हम 2022 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे और 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस से देश को कोई उम्मीद नहीं है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप की काम की राजनीति ने दूसरी पार्टियों को स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी पर बात करने को मजबूर किया है। जब सारी पार्टियां, सारा पैसा और सारा सिस्टम एकजुट हो जाए, तब जीत हासिल करना बहुत बड़ी बात है। चंडीगढ़ के सेक्टर-2 या 4 में रहने वाले लोग आम लोगों को अपने पास नहीं फटकने देते, लेकिन आम आदमी पार्टी ने आम लोगों को इन ऊंचे स्थानों तक पहुंचाया। दूसरी पार्टियां में जिला प्रधान तक के पद इनके बेटों, साले, भतीजों तक सीमित है, लेकिन आप ने इस धारणा को तोड़ा और एक नई दिशा दी।
विज्ञापन
मान ने कहा कि कपूरथला हाउस, कपूरथला के राजा का महल था। उन्होंने फरीदकोट हाउस, पटियाला हाउस और नाभा हाउस का भी जिक्र किया, जो राजाओं के महल थे। आज हम यहां जनता, संविधान और अच्छी सोच की वजह से हैं।
मैंने चुनाव लड़ने का सोचा भी नहीं था : अरोड़ा
नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने कहा कि मैंने चुनाव लड़ने का सोचा भी नहीं था, लेकिन आप ने यह मौका दिया और चुनाव लड़ने के साथ जीत भी दर्ज की। मैं चाहता हूं कि लुधियाना में वास्तव में बदलाव आए।