{"_id":"603697eb8ebc3ee9365bfc04","slug":"all-buses-are-required-to-install-location-tracking-device-and-panic-button-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार का फैसला, सभी बसों में लगेंगे पैनिक बटन और जीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार का फैसला, सभी बसों में लगेंगे पैनिक बटन और जीपीएस
Thu, 25 Feb 2021 12:02 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : @capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में महिलाओं और बच्चों की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी बसों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। सरकारी बसों में 15.50 करोड़ रुपये की लागत से व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने का काम जारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि इसके तहत पनबस की 100 फीसदी बसों में और पीआरटीसी की 50 फीसदी बसों में यह डिवाइस लगाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य की सड़कों पर वाहनों की ट्रैकिंग के लिए अत्याधुनिक कमांड कंट्रोल सेंटर और चार रिजनल सेंटर स्थापित किए जाने के प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट महिलाओं और बच्चों द्वारा आपात स्थिति में पैनिक बटन दबाने, ओवर स्पीडिंग वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान, वैध बीमा और प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने की स्थिति में कार्रवाई करने में मददगार होंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण नौजवानों के लिए मिनी बस परमिट वितरण के मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना और परिवहन विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण नौजवानों के लिए रोजगार के मौके प्रदान किए हैं। इस मौके पर रजिया सुलताना ने बताया कि अगले छह महीनों के अंदर पीआरटीसी की बाकी 50 फीसदी बसों में भी जीपीएस उपकरण लगा दिए जाएंगे। निजी बसों में भी जल्द ही यह डिवाइस लगाए जाएंगे।
विज्ञापन