{"_id":"6841ff6f47434a28bb06c4e0","slug":"alert-pollution-in-punjab-has-reduced-the-average-life-expectancy-by-4-5-years-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: पंजाब में प्रदूषण से औसत साढ़े चार साल उम्र हुई कम, हरियाणा में और बुरे हाल; दिल्ली की स्थिति सबसे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: पंजाब में प्रदूषण से औसत साढ़े चार साल उम्र हुई कम, हरियाणा में और बुरे हाल; दिल्ली की स्थिति सबसे खराब
Fri, 06 Jun 2025 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Jun 2025 05:50 AM IST
सार
दिल्ली में स्थिति देशभर में सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। राजधानी में प्रदूषण ने लोगों की औसत उम्र सात साल नौ महीने कम कर दी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी इस रिपोर्ट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : adobe stock image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से औसत उम्र घटती जा रही है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय आंकड़े से भी ज्यादा है। सेंटर ऑफ साइंस एंड एनवायर्नमेंट स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायर्नमेंट 2025 की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में प्रति व्यक्ति औसत उम्र में साढ़े चार साल की कमी आई है जबकि राष्ट्र स्तर पर यह आंकड़ा साढ़े तीन साल का है।
इस आंकड़े को सुधारने के लिए केंद्र के साथ ही पंजाब सरकार भी लगातार प्रयासरत है। प्रदूषण कम करने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम लागू किया गया है। हर साल पराली के मामलों को रोकने के लिए भी 500 करोड़ रुपये का एक्शन प्लान तैयार किया जाता है। इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रह है। अक्तूबर और नवंबर माह में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है जो सांस व गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए खतरनाक माना जाता है।
औसतन सात साल नौ महीने कम जीते हैं दिल्ली के लोग
दिल्ली में स्थिति देशभर में सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। राजधानी में प्रदूषण ने लोगों की औसत उम्र सात साल नौ महीने कम कर दी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी इस रिपोर्ट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा की बात की जाए तो वहां के हालात भी पंजाब से बदतर हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि वह दिल्ली के साथ सटा हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा में प्रदूषण से 5 साल 2 महीने उम्र कम हो रही है। अधिकतर राज्य की राजधानियों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 28 राज्यों में से 18 की राजधानियों के निवासियों का जीवन राज्य के औसत से भी अधिक कम होने की संभावना है, जो भारत में मृत्यु दर के लिए प्रमुख जोखिम कारक है।
प्रदूषण कम करने के लिए सरकारें प्रयासरत
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत 130 शहरों में प्रदूषण कम करने का प्रयास किया जा रहा है। 97 शहरों में काफी सुधार हुआ है। जिन शहरों में अभी तक प्रदूषण कम नहीं हुआ है, उनमें केंद्र की तरफ से अब विशेष फोकस किया जा रहा है।
केंद्र ने पंजाब के इन 9 शहरों को प्रदूषण अधिक होने के चलते गैर प्राप्ति शहरों की सूची में शामिल किया था। गैर-प्राप्ति उन शहरों को घोषित किया जाता है, जो 5 साल की अवधि में लगातार वायु गुणवत्ता स्तर पीएम-10 के लिए राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक को पूरा नहीं करते हैं। वायु प्रदूषण के पीएम10 स्तर में 10 माइक्रोमीटर व्यास वाले मोटे कण होते हैं, जो सांस के मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन