फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert in Punjab After arrest of Amritpal Singh

Operation Amritpal: अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट, धार्मिक स्थानों में तैनात रहे जवान

Sun, 23 Apr 2023 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 04:21 PM IST
सार

मोहाली के वाईपीएस चौक पर बंदी सिखों की रिहाई के लिए चल रहे संघर्ष स्थल पर शनिवार रात से सिक्योरिटी बढ़ाई हुई थी। उक्त एरिया में रात नौ बजे से ही स्पेशल नाके लगाए गए थे। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भाईचारक सांझ व शांति को बनाए रखे।

विज्ञापन
Alert in Punjab After arrest of Amritpal Singh
अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद मोगा में तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की रविवार सुबह गिरफ्तारी के बाद पूरे राज्य में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। खासकर धार्मिक स्थानों, प्रमुख सड़कों और बाजारों के पास सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल द्वारा स्पेशल नजर रखी जा रही थी। सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलने से रोकना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती थी, क्योंकि इस बार इंटरनेट सर्विस को बंद नहीं किया गया। हालांकि शाम तक किसी भी स्थान से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। जबकि अमृतपाल को डिब्रूगढ़ भेज दिया गया है।

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की तरफ मोगा समेत कई जिलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा अधिकारी खुद फील्ड में सक्रिय थे। राज्य के विभिन्न एरिया में सुरक्षा बढ़ाने के पीछे कई वजह थी। क्योंकि जब कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथियों को गिरफ्तार किया था तो उनके समर्थकों ने मोहाली इंटरनेशल एयरपोर्ट पर रोड और अमृतसर जिले में जाम लगा दिया था। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कत आई थी। ऐसे में पुलिस किसी भी तरह की ढील नहीं बरतना चाहती थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal Arrest: पत्नी से पूछताछ पर दबाव में आया अमृतपाल! अमित शाह के बयान के बाद हुआ बड़ा एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली के वाईपीएस चौक पर बंदी सिखों की रिहाई के लिए चल रहे संघर्ष स्थल पर शनिवार रात से सिक्योरिटी बढ़ाई हुई थी। उक्त एरिया में रात नौ बजे से ही स्पेशल नाके लगाए गए थे। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भाईचारक सांझ व शांति को बनाए रखे। सोशल मीडिया पर चल रही जाली खबरों पर विश्वास न करे। आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने भी लोगों से इस बारे में अपील की थी। हालांकि किसी भी तरह कोई प्रदर्शन या अन्य चीज सामने नहीं आई।


कई ट्विटर अकाउंट किए बंद, छह केस दर्ज
अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए करीब 36 दिनों तक चले पंजाब पुलिस के ऑपरेशन में पुलिस ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर लंबी जंग लड़ी। क्योंकि विदेशों में बैठे खालिस्तान समर्थक लोग अमृतपाल को लेकर फर्जी खबरें चला दे रहे थे। जिससे कि इलाके में माहौल खराब होने की आंशका बनी हुई थी। इस दौरान पंजाब पुलिस ने करीब 200 से ज्यादा टविटर हैंडल भारत में बंद करवाए। इस दौरान कुछ पत्रकारों के टविट्र हैंडल भी बंद हो गए। इसको लेकर भी विवाद हुआ था। इसी तरह 1000 से अधिक फेसबुक पेज ब्लॉक किए गए। जबकि पांच एफआआईआर तक दर्ज की गई । क्योंकि इनमें अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की फर्जी खबर चला दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed