फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alcohol was drunk till 2 pm, Playboy Club fined 10 lakh

रात 2 बजे तक पिलाई थी शराब, प्लेब्वॉय क्लब पर 10 लाख का जुर्माना

Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Alcohol was drunk till 2 pm, Playboy Club fined 10 lakh
चंडीगढ़। देर रात तक ग्राहकों को शराब परोसने पर एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित प्ले ब्वॉय क्लब पर 10 लाख का भारी जुर्माना लगाया है। क्लब को यह राशि 15 दिन के अंदर जमा करानी होगी। यह आदेश अतिरिक्त एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके पोपली ने दिया है।
विज्ञापन

बीते 27 नवंबर को प्ले ब्वॉय क्लब में देर रात तक एक पार्टी हुई थी। इसका खुलासा तब हुआ, जब एक विदेशी ग्राहक को क्लब ने 19 लाख 84 हजार 955 रुपये का बिल थमा दिया। जिस समय यह बिल बनाया गया, उस समय रात के 2 बजकर 06 मिनट हो रहे थे। बिल पर भी यही समय अंकित था। नियमों के मुताबिक, चंडीगढ़ में रात 1 बजे के बाद शराब नहीं परोसी जा सकती लेकिन क्लब में डीसी के इस आदेश का उल्लंघन किया गया था। वहीं इतनी महंगी शराब परोसे जाने के बारे में जब एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग को पता चला तो उन्होंने क्लब को नोटिस भेज जवाब देने को कहा। इस मामले की 18 दिसंबर को भी सुनवाई हुई और एक्साइज विभाग ने प्ले ब्वॉय क्लब के मालिक से पूछा कि आखिरकार किसकी अनुमति से उन्होंने रात दो बजे तक क्लब खोलकर रखा। इसके अलावा क्लब में एक गेस्ट के टेबल का खर्च 19 लाख 84 हजार 955 रुपये कैसे बन गया। क्लब की तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। वीरवार को अतिरिक्त एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके पोपली ने इस संबंध में फैसला सुनाते हुए क्लब पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जुर्माने की राशि को 15 दिन के अंदर जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed