फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Albina of Kazakhstan defeated Rishita of India

Chandigarh News: कजाकिस्तान की अलबीना ने भारत की रिशिता को हराया

Tue, 14 Jan 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Albina of Kazakhstan defeated Rishita of India
शॉट लगाती ​खिलाड़ी।
चंडीगढ़। भारतीय और विदेशी खिलाड़ी आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर-10 के चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें लड़के और लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग के देश और विदेशों से खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में पोलिना ने विक्टोरिया मिलोवोनवा को 6-2, 6-2 से मात दी। अन्य मुकाबलों में कजाकिस्तान की अलबीना केकोनवा ने भारत की रिशिता रेड्डी को 6-4, 7-5 से, कजाकिस्तान की इवा कोरासेवा ने भारत की एश्वर्या को 7-5, 6-4 से, बुलगारिया की योना कोनस्तोवा ने कजाकिस्तान की सतीमा को 6-2, 6-3 से, जापान की मीकू कीतकोवा ने भारत की दीया चौधरी को 6-3, 6-4 से, दारिया कोरेस्कोवा ने भारत की रीता आरोड़ा को 6-2, 6-3 से, फ्रांस की मेनन ने जापान की रीटा कोस्का को 6-2, 6- 3 से मात दी।
विज्ञापन




वहीं, लड़कों के वर्ग में कजाकिस्तान के दामीर ने भारत के अर्णव को 6-1, 6- 2 से हराया। अर्जुन ने एलन ओजकनोव को 6-2, 6- 3 से, एलेक्सी ने सुमुख मार्या को 6-4, 6-2 से, फ्रांस के एरोन ने कजाकिस्तान के एरटेम सिदरोव को 6-2, 6-1 से, भारत के हितेश चौहान ने लतवानिया के रिचर्ड्स को 6-1, 6- 3 से, तुर्की करीम ने जापान के एलीटो कोनडा को 6-4, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article