फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Al cabo de una semana, los equipos empezaron a desaparecer del parque sensorial.

Chandigarh News: हफ्ते में ही सेंसरी पार्क से उपकरण होने लगे गायब

Tue, 05 Nov 2024 04:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Al cabo de una semana, los equipos empezaron a desaparecer del parque sensorial.
चंडीगढ़। सेक्टर-22डी स्थित सेंसरी पार्क के उद्घाटन के एक हफ्ते के अंदर ही उपकरण गायब होने लगे हैं। यहां पर न्यूटन क्रेडल लगाया गया था, जो अब गायब हो चुका है। हालांकि, पार्क के उद्घाटन के समय ही आयुक्त अमित कुमार ने न्यूटन क्रेडल पर सवाल उठाए थे, क्योंकि यह गति और ऊर्जा के सिद्धांत को प्रदर्शित नहीं कर रहा था। सेक्टर-22डी में गुरुद्वारे के सामने 0.65 एकड़ में बने पार्क में दिव्यांगों व अन्य के लिए कई तरह के उपकरण लगाए गए हैं। इस पर एक करोड़ 24 लाख रुपये खर्चे गए हैं। न्यूटन क्रेडल काफी खास होता है। इसमें न्यूटन के लॉ के अनुसार जब एक गेंद को उठाकर छोड़ते हैं, तो वह दूसरी गेंद से टकराती है और अपनी सारी ऊर्जा पास की गेंदों को हस्तांतरित कर देती है। ये ऊर्जा और मोमेंटम बीच की गेंदों से होते हुए अंत की गेंद तक पहुंचता है, जिससे अंतिम गेंद ऊपर की ओर उठती है और फिर वापस आकर वही प्रक्रिया दोहराती है। जब एक गेंद को छोड़ते हैं तो केवल अंत में मौजूद गेंद ही उतनी ही ऊंचाई तक उठती है जितनी पहली गेंद उठाई गई थी। अगर दो गेंदें एक साथ उठाई जाती हैं और छोड़ी जाती हैं तो दूसरी तरफ भी दो गेंदें उतनी ही ऊंचाई तक उठती हैं। हालांकि, उद्घाटन के दिन आयुक्त ने देखा कि निगम की तरफ से लगाए गए न्यूटन क्रेडल वैसे काम नहीं कर रहे थे। इस पर मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि सेंसरी पार्क काफी खास है और उसमें महंगे उपकरण लगाए गए हैं। वह जल्द ही विभाग को निर्देश देंगे कि पार्क की अच्छे से देखभाल सुनिश्चित किया जाए ताकि जिस उद्देश्य के साथ सेंसरी पार्क बना है, उसका बच्चे लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed