फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akshay Urja Day celebrated in Government College of Sector-46

Chandigarh News: सेक्टर-46 के सरकारी काॅलेज में अक्ष्य ऊर्जा दिवस मनाया

Fri, 22 Aug 2025 12:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Akshay Urja Day celebrated in Government College of Sector-46
चंडीगढ़। सेक्टर-46 के पोस्ट-ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज ने अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया। काॅलेज ने अक्षय ऊर्जा और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण अध्ययन विभाग ने कॉलेज की धारिणी पर्यावरण जागरूकता सोसाइटी के सहयोग से किया था। प्राचार्य प्रो. डॉ. बीनू डोगरा ने पर्यावरण अध्ययन विभाग और धारिणी सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी में पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस समारोह में जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण पर प्रकाश डाला गया। करीब 50 विद्यार्थियों ने नारा लेखन और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में अलीना जहान प्रथम, खुशी द्वितीय और निखिल तृतीय स्थान पर रहे, जबकि देविका को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर डीन अनुराधा मित्तल, उप-प्राचार्य प्रो. डॉ. स्नेह हर्षिंदर शर्मा, डॉ. पूजा गर्ग, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रितु सरसोहा और डॉ. अमनप्रीत कौर भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed