फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akshay Prasad's deadly bowling gave victory to Chhattisgarh

Chandigarh News: अक्षय प्रसाद की घातक गेंदबाजी ने छत्तीसगढ़ को दिलाई जीत

Fri, 08 Sep 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Akshay Prasad's deadly bowling gave victory to Chhattisgarh
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीमों के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में मेहमान टीम ने चंडीगढ़ पर 96 रन से जीत दर्ज की। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जयंत वशिष्ट ने 3 विकेट चटकाकर चंडीगढ़ को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इसके बाद मध्यमक्रम के बल्लेबाज हर्ष दुबे (34) और कप्तान वरुण सिंह (34) ने नुकसान की भरपाई की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। आजम हुसैन खान ने 33 बनाए। छत्तीसगढ़ की टीम 211 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में जयंत ने 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि निखिल कुमार और युवराज ठाकुर ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम पर अक्षय प्रसाद ने कहर बरपाया और आधी टीम मात्र 24 रन पर पैवेलियन लौट गई। नाबाद रहे राघव वर्मा (55) और युवराज ठाकुर (23) ने छठे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी करते हुए कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन युवराज के आउट होने के बाद पुछल्ले बल्लेबाज राघव का साथ नहीं निभा पाए। पूरी टीम 30वें ओवर में कुल 115 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में अक्षय प्रसाद ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। विकल्प तिवारी ने 7 रन देकर 2 तथा ओम वैष्णव ने 10 रन देकर 2 बल्लेबाजों को चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed