फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali workers against mla sewa singh sekhwan

शिरोमणि अकाली दल में उठा तूफान बढ़ा, सेखवां बोले- मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं

Sat, 06 Oct 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Sat, 06 Oct 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Akali workers against mla sewa singh sekhwan
विधायक सेवा सिंह सेखवां
शिरोमणि अकाली दल (बादल) पार्टी में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। पूर्व अकाली मंत्री तथा एसजीपीसी के सदस्य विधायक सेवा सिंह सेखवां के खिलाफ उनके हलके के ही वर्करों ने मोर्चा खोल दिया। हलके के टकसाली अकाली नेताओं ने पार्टी हाईकमान से हलके से कोई नया लीडर चुनने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं सेवा सिंह सेखवां ने कहा कि उन्हें पार्टी के खिलाफ काम करने वाले किसी को भी सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है, वह जो भी बात करेंगे, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से ही करेंगे। सेखवां ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने किसी रैली का बहिष्कार करने के लिए किसी को नहीं कहा। यह बात केवल रतन सिंह अजनाला, रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा और खुद अपने लिए कही थी कि वह रैली में तब तक नहीं जाएंगे जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होता।
विज्ञापन


उन पर आरोप लगाने वाला कोई ओर नहीं बल्कि अकाली दल के खिलाफ पिछले विधानसभा चुनाव में लड़ने वाले कंवलप्रीत काकी है जिनके पास अभी तक अकाली दल की प्राइमरी मैंबरशिप तक नहीं है। हलका कादियां से अकाली नेता रतन सिंह जफरवाल, गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा, कंवलप्रीत सिंह काकी, बीबी शरणजीत कौर जींदड, परमजीत सिंह लाडी, तरलोक सिंह छोटेपुर और हरबंस सिंह सिधवां ने आरोप लगाया था कि सेखवां ने केवल निजी स्वार्थों के लिए पार्टी को धोखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed