फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali MP Gubaya family joined Congress in the presence of amarinder singh

अकाली दल को झटका, सांसद घुबाया का परिवार कांग्रेस में शामिल

Wed, 21 Dec 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Akali MP Gubaya family joined Congress in the presence of amarinder singh
शिअद सांसद घुबाया का परिवार कांग्रेस में शामिल
शिरोमणि अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया के परिवार के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर आखिर बुधवार को विराम लग गया। घुबाया के बेटे दविंदर घुबाया और भाई मूंशा घुबाया अपने साथियों रजत नेहरा, आनंद शर्मा व रजिंदर कौर के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही फिरोजपुर से अकाली सांसद शेर सिंह घुबाया के परिजनों के कांग्रेस में शामिल होने की बात फाइनल हो गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ज्वाइनिंग रुक गई। आखिर बुधवार को उन्होंने पार्टी ज्वाइन कर ली। कैप्टन ने कहा कि दविंदर का कांग्रेस में शामिल होने का फैसला विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले और निराश अकाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बीच आया है। इससे पहले पूर्व सांसद अमरीक सिंह आलीवाल, विधायक रजिंदर कौर भागीके व महेश इंदर सिंह शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के लोगों के लिए पंजाब कांग्रेस की नीतियों व वादों को और मजबूती मिली है। यह स्पष्ट होता है कि लोगों ने अकाली दल को पूरी तरह नकार दिया है। 
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की से ग्रेजुएट दविंदर के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना पर कैप्टन ने कहा कि इस बारे में फैसला हाईकमान ने लेना है। उन्होंने दोहराया कि चुनाव में टिकट के आवंटन को लेकर कांग्रेस का एकमात्र आधार उम्मीदवार की जीतने की क्षमता है। अगर दविंदर की उम्मीदवारी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी मिल जाती है तो वह चुनाव में पार्टी के सबसे युवा उम्मीदवार हो सकते हैं। जोकि कुछ सप्ताह पहले ही 25 साल के हुए हैं। राय सिख बिरादरी के दविंदर के आने से पार्टी को फायदे के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि जलालाबाद, फाजिल्का, फिरोजपुर देहाती, अजनाला व जगरांव में फायदा होगा। राय सिख बिरादरी के प्रभाव वाली 24 सीटें हैं। दविंदर ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के प्रचार की कमान संभाली है। वह पंजाब की बेहतरी के लिए काम करना चाहते थे, उन्होंने महसूस किया कि कांग्रेस ही यह कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिल्का से मिल सकती है टिकट

Akali MP Gubaya family joined Congress in the presence of amarinder singh
कैप्टन के साथ कांग्रेसी - फोटो : File Photo
फाजिल्का से मिल सकती है टिकट
चंडीगढ़। कांग्रेस के दविंदर सिंह घुबाया को फाजिल्का से टिकट देने की संभावना है। यहां से दावेदार महिंदर रिणवा इस पर आपत्ति जता चुके हैं, पर सर्वे में उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। दूसरे दावेदार यूथ कोटे से रंजम कामरा थे, जिन्हें दिल्ली बुला कर बातचीत की जा चुकी है। दविंदर के पिता शेर सिंह घुबाया जलालाबाद से विधायक थे। उन्होंने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के लिए सीट छोड़ी थी। पर पिछले कुछ समय से घुबाया की सुखबीर के साथ नहीं बन रही थी।

शिअद उनके बेटे को टिकट देने पर राजी नहीं था। वह सांसद हैं, इसलिए कांग्रेस ज्वाइन करने पर सदस्यता जा सकती थी। सो उन्होंने बेटे और भाई को कांग्रेस ज्वाइन करवा दी। इस सियासी उलटफेर की पटकथा गुरहरसहाय के उम्मीदवार राणा गुरमीत सोढी ने लिखी। क्योंकि उनकी सीट समेत राय सिख बिरादरी के प्रभाव वाली कई सीटों पर पार्टी को फायदा होगा। जलालाबाद, गुरहरसहाय और फाजिल्का में इस बिरादरी के काफी वोट हैं। गुरहरसहाय में कंबोज बिरादरी का अच्छा वोट बैंक है और आप ने वहां से इसी बिरादरी के मलकीत सिंह को टिकट दिया है। जिसके चलते राणा सोढी ने घुबाया को अपने पाले में किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed