{"_id":"ac1c7ab99a9cd616e5776c8a8f6011b6","slug":"akali-dal-out-of-nda-kuldeep-bishnoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल को एनडीए से बाहर करने की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल को एनडीए से बाहर करने की मांग उठी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा हाईकमान से मांग की है कि शिरोमणि अकाली दल को एनडीए से बाहर किया जाए।
विज्ञापन
बिश्नोई ने भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को पत्र लिखकर अकाली दल को बाहर करने का आग्रह किया है।
बिश्नोई ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेताओं, पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा-हजकां गठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था। दोनों ने एनडीए के प्रमुख विरोधी दल इनेलो नेताओं के साथ न केवल मंच साझा किया, बल्कि एनडीए उम्मीदवारों के मुकाबले उतरे इनेलो उम्मीदवारों को जिताने की अपील भी की।
बिश्नोई ने लिखा कि इनेलो के नेता भ्रष्टाचार में सजा काट रहे हैं, जबकि भाजपा और उसके सहयोगी दल भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई कर रहे हैं। इसलिए एनडीए का गठन किया गया है।
विज्ञापन
एनडीए के एक घटक दल ने भ्रष्ट पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष और एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार कर गठबंधन धर्म के अनुशासन का उल्लंघन किया है।
इसलिए बतौर हजकां अध्यक्ष वे अनुरोध करते हैं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करें ताकि भाजपा के सहयोगी दलों का विश्वास कायम रह सके।