{"_id":"6976377bd27fb1446f092703","slug":"akali-dal-leader-jaswant-singh-cheema-of-waris-punjab-de-was-fired-upon-chandigarh-news-c-74-1-lud1001-114027-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग
विज्ञापन
-आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी
-- -
लुधियाना। अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह चीमा की कार पर शनिवार शाम दोराहा से खन्ना जाते समय गुरथड़ी पुल के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली कार के पिछले दरवाजे पर लगी, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
इस घटना की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उदाहरण बताया है। पार्टी नेताओं राजीव कुमार लवली, प्रिथीपाल सिंह बटाला, संदीप सिंह रूपालों, इंद्रजीत सिंह (एडवोकेट) और जसबीर सिंह लुधियाना ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह हमला न केवल एक राजनीतिक नेता पर है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सीधा प्रहार है।
नेताओं ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे जसवंत सिंह चीमा दोराहा से खन्ना की ओर जा रहे थे, तभी गुरथड़ी पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पार्टी नेताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी और अपराधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में पार्टी सरकार के साथ है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आंदोलन और संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर होगी।