{"_id":"5750463c4f1c1b7d2d108c19","slug":"akali-dal-in-punjab-districts-president-politics-sukhbir-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अकाली दल ने कई जिलों के प्रधान घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अकाली दल ने कई जिलों के प्रधान घोषित किए
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jun 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी आहट से पहले पार्टी को मजबूत करने और पदाधिकारियों को सक्रिय करने के उद्देश्य से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने वीरवार को कई जिलों के नए प्रधान घोषित कर दिए।
इसके साथ ही नए प्रधानों को अपने जिले की कार्यकारिणी बनाने का अधिकार दे दिया। इनमें कुछ अनुभवी नेताओं को भी प्राथमिकता दी गई है। पार्टी प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि मुख्य संसदीय सचिव और पार्टी विधायक स्वरूप चंद सिंगला को जिला बठिंडा (शहरी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंजाब जैनको के पूर्व चेयरमैन और यूथ अकाली दल होशियारपुर के पूर्व प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा को होशियारपुर (शहरी) का प्रधान मनोनीत किया गया है।
डॉ. चीमा के अनुसार पठानकोट शहरी और देहाती के भी प्रधान घोषित कर दिए गए हैं। हरदीप सिंह लमीनी को पठानकोट (देहाती) और मास्टर हरभजन लाल को पठानकोट (शहरी) का प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन
जसविंदर सिंह प्रिंस को जिला संगरूर (शहरी) का प्रधान घोषित किया गया है। डॉ. चीमा ने नए प्रधानों को जल्द जिला पदाधिकारियों और सर्किल स्तर पर कमेटियों का गठन कर उसकी सूची पार्टी मुख्यालय में जमा करवाने को कहा गया है।
उन्होेंने कहा कि शेष जिलों के प्रधानों की घोषणा भी पार्टी प्रधान की ओर से जल्द की जाएगी।