फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali BJP Alliance Break Up, Now Akali Dal will Expand in Chandigarh via Nagar Nigam Election

भाजपा से मिली आजादी, अब चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में हर वार्ड में प्रत्याशी उतारेगा अकाली दल

Mon, 28 Sep 2020 03:13 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 28 Sep 2020 03:13 PM IST
सार

  • शिअद चंडीगढ़ के प्रधान हरदीप सिंह ने कहा, पार्टी शहर में करेगी अपना विस्तार
  • पंजाब में विधान सभा चुनाव से पहले होना है चंडीगढ़ में नगर निगम का चुनाव

विज्ञापन
Akali BJP Alliance Break Up, Now Akali Dal will Expand in Chandigarh via Nagar Nigam Election
हरदीप सिंह बुटरेला - फोटो : ट्विटर

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद)और भाजपा का गठबंधन टूट गया है। अकाली दल चंडीगढ़ का कहना है कि पार्टी अब पूरे शहर में अपना विस्तार करेगी। हमें चार वार्डों से आजादी मिल गई है। लोकसभा चुनाव में अभी साढ़े तीन वर्ष का समय है लेकिन चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव अगले वर्ष दिसंबर में होना तय है। वहीं, इसके अगले वर्ष यानी 2022 में पंजाब विधानसभा के भी चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव का असर पंजाब के चुनाव पर भी पड़ सकता है। फिलहाल गठबंधन के टूटने से नगर निगम मेयर चुनाव में असर नहीं पड़ेगा क्योंकि भाजपा के 20 पार्षद और अकाली दल का केवल एक पार्षद है। कुल 26 पार्षदों में कांग्रेस के पांच पार्षद हैं। दोनों पार्टियों का वर्षों पुराना गठबंधन टूट जाने पर अब अगले वर्ष निगम चुनाव में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। इससे भाजपा को चंडीगढ़ में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में गठबंधन साथी के रूप में शिअद को चार सीटें नगर निगम चुनाव में दी जाती थीं। लोकसभा चुनाव में शिअद भाजपा का समर्थन करती आई है। पिछले नगर निगम  चुनाव में चार में से मात्र एक ही सीट (वार्ड नंबर 10) पर चंडीगढ़ शिअद के प्रधान हरदीप सिंह बुटेरला की जीत हुई। अगले वर्ष चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भाजपा को चौतरफा मुकाबला झेलना पड़ सकता है। इसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद के अलावा बसपा व अन्य पार्टियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वार्डों में लड़ेंगे चुनाव: हरदीप सिंह
गठबंधन टूट गया है। अब पार्टी को चार वार्डों से आजादी मिल गई है। अगले वर्ष नगर निगम के चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। लोकसभा का चुनाव भी पार्टी लड़ेगी। अब हमें काम करने की पूरी छूट मिल गई है। पार्टी के विस्तार के लिए एक वर्ष से अधिक का समय है। पार्टी की कमेटियों का हर वार्ड में गठित की जाएंगी।
- हरदीप सिंह बुटेरला, प्रधान, शिअद चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed