फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akal Takht ex-communicates rape-accused Akali leader Sucha Singh Langah

श्री अकाल तख्त ने लिया बड़ा फैसला, सुच्चा सिंह लंगाह सिख कौम से निष्कासित

Fri, 06 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 06 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Akal Takht ex-communicates rape-accused Akali leader Sucha Singh Langah
Sucha Singh Langah
शिरोमणि कमेटी के पूर्व सदस्य और दुराचार मामले में आरोपी अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह को सिख पंथ से निष्कासित कर दिया गया है। यह फैसला श्री अकाल तख्त साहिब पर वीरवार को हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने पांच सिंह साहिबान की मौजूदगी में श्री अकाल तख्त साहिब की ड्योढ़ी से हुक्मनामा जारी किया कि कोई भी सुच्चा सिंह लंगाह के साथ सिख रोटी—बेटी की सांझ न रखे। अगर लंगाह किसी भी धार्मिक संस्थान के किसी पद पर हैं, तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। उनके नाम की अरदास किसी भी गुरुद्वारा साहिब में न की जाए।
विज्ञापन


लंगाह ने सिख कौम के विश्वास को ठेस पहुंचाई
श्री अकाल तख्त साहिब से हुक्मनामा जारी करने के बाद मीडिया से बातचीत में ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, देश-विदेश में रहने वाली सिख संगत की ओर से टेलीफोन और लिखित रूप में भेजी गई शिकायतों को मुख्य रखते हुए लंगाह को कौम से निष्कासित किया गया है। लंगाह की हरकत ने सिख कौम के विश्वास को ठेस पहुंचाई है। यह फैसला सिख संगत की भावनाओं को मुख्य रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक सलाहकार कमेटी से की बैठक
आदेश सुनाने से पहले पांच सिंह साहिबान ने एसजीपीसी की ओर से बनाई गई 11 सदस्यों की धार्मिक सलाहकार कमेटी के साथ भी बैठक की। हालांकि बैठक में सात सदस्य मौजूद थे जिन्होंने लंगाह के मामले में अपने विचार रखे। वीरवार को हुई बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह और एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed