फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ajay singh chautala out from jail and targets on abhay chautala

इनेलो में रार: जेल से आते ही अजय चौटाला के तेवर कड़े, अभय ने जींद-हिसार में किया शक्ति प्रदर्शन

Tue, 06 Nov 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली/जींद/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली/जींद/हिसार Updated Tue, 06 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
ajay singh chautala out from jail and targets on abhay chautala
इनेलो में रार

चौटाला परिवार का घमासान तेज होता जा रहा है। सोमवार को दोनों धड़ों ने इनेलो पर अपना-अपना हक जताया। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली में कार्यकर्ताओं से अजय चौटाला ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ताओं की है और कार्यकर्ता यहां हैं। हम अपना हक छीनकर लेंगे। इनेलो के कार्यकर्ताओं को कांग्रेसी कहने वालों को कांग्रेस मुबारक। दूसरी ओर, अभय चौटाला ने जींद और हिसार में बैठक करके शक्ति प्रदर्शन किया और दावा किया कि इनेलो पर उनका हक है। उन्होंने भी हक छीनकर लेने की बात कही।

विज्ञापन


इसी के साथ हरियाणा की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले चौटाला परिवार में टूट लगभग तय हो गई है। तिहाड़ से 14 दिन की पैरोल मिलने के बाद दिल्ली के 18 जनपथ स्थिति आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव और दुष्यंत व दिग्विजय के पिता डॉ. अजय चौटाला खुलकर अपने बेटों दुष्यंत और दिग्विजय के साथ खड़े हो गए। उनके तेवर काफी तीखे थे।

विज्ञापन

ajay singh chautala out from jail and targets on abhay chautala
अभय चौटाला

अजय ने कहा है पार्टी किसी की बपौती नहीं है। ओमप्रकाश चौटाला की भी नहीं। ओपी चौटाला कहते थे कि हक मांगने से नहीं मिलता इसलिए अब हम अपना हक छीनकर लेंगे। असली इनेलो कौन है और किसकी की है। इसका फैसला 17 नवंबर को जींद में किया जाएगा। इससे पहले सभी जिलों में बैठक करके कार्यकर्ताओं की राय जानी जाएगी। इनेलो के कार्यकर्ता मेरे हीरे-जवाहरात हैं। हर जिले के कार्यकर्ता तय करेंगे की क्या रणनीति अपनानी है। कार्यकर्ता जैसा कहेंगे वैसा फैसला किया जाएगा। अजय ने कहा कि वह इनसो के संस्थापक हैं। उसे कोई भंग नहीं कर सकता।

बता दें कि अजय के बेटे हिसार से सांसद दुष्यंत और इनसो के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को सात अक्तूबर की गोहाना रैली में अनुशासनहीनता करने का आरोप लगाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दो नवंबर को निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं : अभय
अभय चौटाला ने इनेलो-बसपा के संयुक्त तत्वाधान में जींद और हिसार में बैठक करके शक्ति प्रदर्शन किया है। अभय चौटाला ने दावा किया कि पार्टी के 15 विधायकों का समर्थन उनके साथ है। पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। दुष्यंत और दिग्विजय ने ऐसा करके पार्टी के तय मानकों को तोड़ा है इसलिए उन पर हुई कार्रवाई जायज है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई टूट नहीं है। सभी पदाधिकारी मेरे साथ हैं। टूट की बात अफवाह है।

दिल्ली में अजय चौटाला के इस बयान पर कि अधिकार मांगने से नहीं, छीनने से मिलता है, अभय ने कहा कि यह बात सही है। अधिकार मांगने से नहीं, छीनने से ही मिलता है और हम अपना हक छीन लेंगे। दिग्विजय और दुष्यंत के निष्कासन पर कहा कि यह बात या तो ओमप्रकाश चौटाला से या इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा से पूछी जानी चाहिए। मैं तो केवल पार्टी का कार्यकर्ता हूं। संगठन से मेरा कोई मतलब नहीं है। पार्टी जहां उनकी ड्यूटी लगाती है, उसे पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed