फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ajab gajab people, snake like to sleep with khanna village girl davinder kaur

एक लड़की, जिसके बिस्तर में दो बार दिख चुके हैं सांप, घरवाले हैरान

Fri, 03 Jun 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब) Updated Fri, 03 Jun 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
ajab gajab people, snake like to sleep with khanna village girl davinder kaur
खन्ना की लड़की दविंदर कौर, जिसके साथ सांप सोना पसंद करते हैं - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के खन्ना में एक ऐसी लड़की है, जिसके बिस्तर पर दो बार सांप दिखाई दे चुके हैं। घरवाले भी हैरान हैं। उनका मानना है कि उनकी बेटी पर भगवान शिव की विशेष कृपा है, इसलिए सांप उसे नहीं काटते। ये फिल्मी कहानी नहीं, ब्लकि खन्ना के कृष्णा नगर की रहने वाली युवती के साथ घटित रियल घटना है जो लगातार 2 बार सांप के साथ सोने के उपरांत बच गई।
विज्ञापन


दविंद्र कौर ने बताया कि 20 फरवरी 2016 को उसके परिवार के सभी सदस्य उसके विदेश जा रहे भाई को छोडऩे के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गए हुए थे। जैसे ही वह सुबह करीब 8 बजे सोकर उठी तो उसने देखा कि उसके साथ बिस्तर पर लगभग 4 फुट का सफेद रंग का सांप भी सो रहा था।
विज्ञापन

किसी के साथ होने का अहसास होता था दविंदर को

ajab gajab people, snake like to sleep with khanna village girl davinder kaur
खन्ना की लड़की दविंदर कौर, जिसके साथ सांप सोना पसंद करते हैं - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसने हिम्मत जुटाते हुए फ्रिज पर पड़ा अपना फोन उठाकर घटना की जानकारी अपनी मां हरभजन कौर व परिवार के अन्य सदस्यों को दी। उस समय परिजन राजपुरा पहुंच चुके थे।

जैसे ही परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सांप रजाई के भीतर सो रहा था जिसे पकडऩे के उपरांत वे खेतों में छोड़ आए। आज जब वह फिर सुबह करीब 8.30 बजे उठी तो उसी जगह पर उसके बिस्तर पर लगभग 5 फुट लंबा सांप सोया पड़ा था। शोर मचाने पर जब परिवार के सदस्य कमरे में आए तो सांप ने अपना फन उठाते हुए फुंकारना शुरू कर दिया।

आज भी सांप को बाहर खेतों में छोड़ा गया। दविंद्र कौर ने बताया कि उसे आज रात 2-3 बार अपने साथ किसी चीज के होने का एहसास जरूर हुआ था लेकिन उसने रात अधिक होने के चलते लाइट जलाकर नहीं देखा। गनीमत रही कि इस दौरान सांप ने दविंद्र को नहीं डसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed