{"_id":"3c5127670a32e32882201fc365643f8a","slug":"aj-series-high-security-ragistration-plate-by-rla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से लगवाएं AJ सीरीज की एचएसआरपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से लगवाएं AJ सीरीज की एचएसआरपी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jun 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
आरएलए की ओर से कल से सीएच-01-एजे सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस सीरीज के लिए एक महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में 1 जुलाई के बाद एजे सीरीज के जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगी है, उनके चालान काटे जा सकते हैं। चार पहिया वाहन चालकों का तीन हजार जबकि दो पहिया वाहन चालकों का दो हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
एके सीरीज का समय हुआ पूरा:
एके सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए दिया गया एक माह का समय शनिवार को पूरा हो गया। इससे पहले आरएलए की ओर से सीएच 01-एआर, सीएच-01-एक्यू और सीएच-01-एपी, सीएच-01-एएन, सीएच-01-एएम, सीएच-01-एएल, सीएच-01-एके सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
एचएसआरपी लगवाने की प्रक्रिया:
एचएसआरपी सेक्टर-17 स्थित आरएलए के अलावा सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में लग रही हैं। अपने वाहन पर एचएसआरपी लगाने के लिए लोगों को अपने सेक्टर के अधीन आने वाले आरएलए कार्यालय में जाना होगा। वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए सादे कागज पर आवेदन करना होगा। इसमें उन्हें वाहन का चैसिस नंबर, इंजन नंबर, मेक, मॉडल लिखना होगा। साथ ही इंश्योरेंस की कॉपी और आरसी की कॉपी भी आवेदन के साथ लगानी होगी।