फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AIU meet from 26 November the challenges before universities in implementing education policy will be discussed

एआईयू मीट आज से: शिक्षा नीति को लागू करने में विश्वविद्यालयों के समक्ष चुनौतियों पर होगी चर्चा, 150 वीसी होंगे शामिल

Fri, 26 Nov 2021 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 26 Nov 2021 02:21 AM IST
सार

दो दिवसीय बैठक का एजेंडे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार चार सतत विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन में उच्च शिक्षा संस्थानों की भू्मिका रहेगी। इसमें लैंगिक समानता प्राप्त करना, देशों के भीतर और देशों के बीच असमानता को कम करना, स्थायी शहरों और समुदायों का निर्माण करना और उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थायी खपत और उत्पादन पैटर्न को सुनिश्चित शामिल है। शूलिनी यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अतुल खोसला और एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि शिक्षण संस्थान वैज्ञानिक तरीकों और शोध के जरिए इसमें योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन
AIU meet from 26 November the challenges before universities in implementing education policy will be discussed
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर भारत के 150 विश्वविद्यालयों के 150 वाइस चांसलर समानता और टिकाऊ समाज सुनिश्चित करने के लिए सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर विचार-विमर्श करने के लिए दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति को लागू करने में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के सामने क्या चुनौतियां है, इस पर भी विभिन्न यूनिवर्सिटी के वीसी से उनके विचार लेकर रिपोर्ट बनाई जाएगी।

विज्ञापन


इसकी जानकारी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) के अध्यक्ष कर्नल डॉ. जी थिरुवासागम ने गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में साझा की। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की ओर से संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से किया जा रहा है। इसकी मेजबानी हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी की ओर से की जा रही है। यह सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


इसमें 50 कुलपति व्यक्तिगत तौर पर ऑफलाइन माध्यम में हिस्सा लेंगे और लगभग 100 कुलपति ऑनलाइन माध्यम में सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह करेंगे और शूलिनी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. पीके खोसला विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान यूनिवर्सिटी के वीसी सभी के लिए एक बेहतर और अधिक टिकाऊ भविष्य प्राप्त करने का खाका तैयार करने पर दिए सुझावों की रिपोर्ट बनाई जाएगी और भविष्य में उसके क्रियान्वयन पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रतिनिधि लेंगे सम्मेलन में हिस्सा
सम्मेलन में रयात बहरा यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. परविंदर सिंह, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. लोवी राज गुप्ता, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के वीसी प्रो. बीआर कंबोज, राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला के वीसी प्रो. जीएस बाजपेयी, जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला के वीसी प्रो. करमजीत सिंह, पीयू के पूर्व वीसी प्रो. आरसी सोबती सहित 150 के करीब वीसी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed