फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Airport's domestic cargo services are getting better results

Chandigarh News: एयरपोर्ट का डोमेस्टिक कार्गो सेवाओं के मिल रहे बेहतर परिणाम

Tue, 16 Apr 2024 06:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Airport's domestic cargo services are getting better results
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से कार्गो की सेवाएं शुरू होने से व्यापारियों को अपना समान सुविधा अनुसार भेजना में आसानी हो रही है। एयरपोर्ट से कार्गो के जरिये मार्च महीने में हरी सब्जियों का सबसे अधिक व्यापार हुआ है।जानकारी के अनुसार डोमेस्टिक कार्गो से मार्च माह में तकरीबन दोगुना वस्तुओं का आदान-प्रदान हुआ है। इसमें हिमाचल व पंजाब से सबसे अधिक हरी सब्जियां दूसरे राज्यों में भेजी गई है, जबकि लुधियाना व चंडीगढ़ से ऑटो पार्ट भेजने में भी व्यापारी पहले स्थान पर रहे। एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक कार्गो के शुरू हुए तकरीबन 10 माह हो गए हैं। आने वाले समय में इंटरनेशनल कार्गो की भी परमिशन अगर मिल जाती है तो चंडीगढ़ हिमाचल तथा पंजाब के व्यापारियों को खाद्य-पदार्थ विदेशों में भेजे जा सकेंगे। चंडीगढ़ कार्गो से मार्च माह में सबसे अधिक संख्या में हरी सब्जियां तथा फूल और स्ट्राबरी भेजी गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाने वाले पदार्थ फरवरी माह मार्च माह

हरी सब्जियां, फ्लॉवर व स्ट्राबरी 2663 किलो 28912 किलो
ऑटो पार्ट 65589 किलो 55893 किलो

दवाई 83193 किलो 41896 किलो

कंसोल 163441 किलो 15617 किलो


कोट
डोमेस्टिक कार्गो के व्यापार में पिछले कुछ माह से बेहतर परिणाम मिलने से आने वाले समय में कार्गो का काम अधिक बढ़ेगा। वहीं, इंटरनेशनल कार्गो को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से परमिशन मांगने की प्रक्रिया तेज कर दी है। उम्मीद है कि जल्द इंटरनेशनल कार्गो भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-राकेश रंजन सहाय, सीईओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article