फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Airforce Jawan's wife commits suicide in Chandigarh

चंडीगढ़: एयरफोर्स हवलदार की पत्नी ने की खुदकुशी, एक दिन पहले ही ट्रेनिंग को गया था पति

Mon, 02 Mar 2020 08:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Mar 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Airforce Jawan's wife commits suicide in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चंडीगढ़ के सेक्टर-47 स्थित अपने घर में एयरफोर्स में तैनात हवलदार की पत्नी ने सोमवार तड़के फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मूलरूप से आंध्र प्रदेश निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे की है। लक्ष्मी सेक्टर-47 स्थित एफरफोर्स क्वार्टर में अपने पति व बेटी के साथ रहती थी। लक्ष्मी का पति रविवार को ही गाजियाबाद स्थित अपनी ट्रेनिंग के लिए निकला था। सात साल की बेटी ने अल सुबह अपनी मां को पंखे से लटका देखा तो शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मी को तुरंत जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि लक्ष्मी की बेटी को शुगर की बीमारी थी, जिस वजह से वह परेशान रहती थी। सेक्टर-31 थाना पुलिस छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed