फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Strike in Pok, Punjab CM Captain Amrinder Singh Meeting with BSF Soldiers in Khemkaran

बॉर्डर पर तनावः बीएसएफ जवानों से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, बोले- हर हालात से निपटने को तैयार हैं

Thu, 28 Feb 2019 04:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन/जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Air Strike in Pok, Punjab CM Captain Amrinder Singh Meeting with BSF Soldiers in Khemkaran
कैप्टन अमरिंदर सिंह

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि देश में बने तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर बॉर्डर एरिया के सैनिकों और ग्रामीणों का मनोबल बढ़ाना हम सभी का फर्ज है। इसी के चलते मैं बॉर्डर पर स्थित गांवों में जाकर लोगों का मनोबल बढ़ाने के काम में लगा हुआ हूं। आज देश में जैसे भी हालात हैं, लेकिन हम देश व सेना के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जालंधर में डीएवी यूनिवर्सिटी में आयोजित जॉब फेयर में विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे। इस दौरान अपने संक्षिप्त भाषण में कैप्टन ने कहा कि पंजाब सरकार ने 40 हजार सरकारी नौकरियां और 5 लाख 27 हजार नौकरियां जॉब फेयर के जरिए दे चुकी है। करतारपुर और जंडूसिंघा के बीच की 11 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्री हब तैयार करने की मांग पर कैप्टन ने कहा कि हम इस पर विचार करेंगे। इसका प्रस्ताव बना कर दें, जो भी हो सकेगा, हमारी सरकार करेगी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के साथ पैदा हुए तनाव के माहौल के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का हालचाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ डिफेंस ड्रेन के साथ लगते गांव खेमकरण, मेहंदीपुर, कलस, मस्तगढ़ और ठट्टी जयमल सिंह का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का हौसला बढ़ाने सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचे कैप्टन

Air Strike in Pok, Punjab CM Captain Amrinder Singh Meeting with BSF Soldiers in Khemkaran
लोगों से मुलाकात करते हुए सीएम अमरिंदर सिंह

उन्होंने सीमावर्ती गांवों के लोगों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार उनकी रक्षा के लिए वचनबद्ध है और पाकिस्तान के साथ चलते तनाव के बीच सरकार हर तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय फौज दुश्मन देश के हर हमले का जवाब देने के काबिल है। सीमावर्ती क्षेत्र में तनाव का माहौल होने के बावजूद सीमा क्षेत्र में डटे सैन्य कर्मियों को पंजाब सरकार की तरफ से हर तरह की सहायता दी जाएगी। उन्होंने बीएसएफ को उनकी ऊर्जा शक्ति के लिए विशेष रूप से बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने डिफेंस लाइन पर मिलिट्री की तरफ से लगाई गई विशेष दूरबीन के माध्यम से भारत-पाकिस्तान सीमा का निरीक्षण किया और हालात की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। सशस्त्र एवं अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर कड़ाई से अफवाहों से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में जब भी कोई मुसीबत का समय आता है तो बॉर्डर के लोग डटकर सेना का साथ देते हैं। उन्होंने लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। 

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मैं इससे बेहद खुश हूं और यह सद्भाव की ओर बड़ा कदम हो सकता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ खेमकरण के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर और पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed