फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air quality again bad in 11 cities of Haryana

हरियाणा के 11 शहरों की हवा फिर हुई खराब, आने वाले दिनों में और बिगड़ने की आशंका  

Tue, 03 Dec 2019 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Air quality again bad in 11 cities of Haryana
फाइल फोटो - फोटो : PTI

हरियाणा के 11 शहरों की हवा सोमवार को फिर खराब हो गई। बारिश के बाद के शुष्क मौसम में हवा में प्रदूषक बढ़ने से यह नौबत आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले तीन दिन में हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद नहीं है। सीपीसीबी की तरफ से सोमवार को जारी औसत आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा के 19 शहरों में हिसार सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 260 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हिसार की तरह जींद समेत 10 अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार पहुंच गया। हालांकि सोनीपत और पंचकूला की हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। बताया जा रहा है कि पराली जलाने, निर्माण कार्यों, फैक्टरियों और वाहनों के धुएं और धुंध समेत अन्य स्थानीय कारणों से हवा में प्रदूषण स्तर बढ़ा है। सीपीसीबी ने शुष्क मौसम की वजह से अगले दो-तीन दिन हवा में प्रदूषण स्तर और बढ़ने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


24 घंटे में पराली जलाने के 300 मामले आए सामने
सफर का कहना है कि बीते 24 घंटे में पराली जलाने के महज 300 मामले दर्ज हुए हैं। इससे पंजाब व हरियाणा से दिल्ली पहुंच रही हवाओं में पराली का धुआं नहीं है। सोमवार को पराली के धुएं का दिल्ली के प्रदूषण में हिस्सा महज चार फीसदी रहा। सफर के मुताबिक, दिल्ली में इस वक्त स्थानीय प्रदूषण प्रभावी है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 279 रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को यह आंकड़ा 250 पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर    एक्यूआई (स्रोत सीपीसीबी)

  • हिसार    260
  • जींद      258 
  • फरीदाबाद 246
  • यमुनानगर 246 
  • पलवल    236 
  • पानीपत    228
  • रोहतक    227 
  • कुरुक्षेत्र    219  
  • करनाल    212 
  • सिरसा    209  
  • अंबाला   207
  • मानेसर    191 
  • भिवानी   180 
  • फतेहाबाद  168 
  • गुरुग्राम     157
  • कैथल       133  
  • नारनौल    115 
  • पंचकूला    94
  • सोनीपत    89
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed