फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air India's first flight to be flagged off from Chandigarh on December 11

चंडीगढ़ से बैंकाक के लिए एयर इंडिया की पहली फ्लाइट, जानिए कब से?

Mon, 27 Nov 2017 10:55 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Air India's first flight to be flagged off from Chandigarh on December 11
Air India
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से तीसरी इंटरनेशनल फ्लाइट बैंकाक के लिए शुरू हो रही है और यह एयर इंडिया की पहली फ्लाइट होगी। फ्लाइट 11 दिसंबर को शुरू होगी। इस फ्लाइट का जाने-आने का किराया 17 हजार रुपये हैं। इसके लिए बुकिंग का बेहतरी रिस्पांस है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन


एयर इंडिया की ओर से बैंकाक के लिए यह दूसरी फ्लाइट शुरू की गई है। पिछले साल सितंबर में यूएई के शारजाह के लिए यह फ्लाइट शुरू की गई थी। वहीं दुबई के लिए 26 सितंबर को पिछले साल इंडिगो ने फ्लाइट शुरू की थी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब दुबई, शारजाह के बाद बैंकाक के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि यह फ्लाइट्स चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इसके लिए यात्रियों को 17,000 रुपये (आने-जाने का) खर्च करने होंगे। उन्होंने कहा कि फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 55 यात्रियों ने बुकिंग करवा ली है। स्टेशन मैनेजर ने बताया कि अभी इस फ्लाइट्स को सप्ताह में 3 दिन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया की फ्लाइट का यह होगा शेड्यूल:
एयर इंडिया की ओर से यह उड़ान चंडीगढ़ से दोपहर दो बजे उडे़गी। जो रात को 8.15 बजे बैंकाक पहुंचेगी। वहीं, बैंकाक से यह फ्लाइट सुबह 5.40 बजे उडे़गी और चंडीगढ़ सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी। इसमें चंडीगढ़ से बैंकाक जाने में 4.45 घंटे का समय लगेगा। वहीं, बैंकाक से चंडीगढ़ आने में 5.10 घंटे का समय लगेगा। एयर इंडिया की बैंकाक की फ्लाइट 162 सीट की होगी।

27 फ्लाइटों का हो रहा है संचालन
 इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 27 फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। एक दिसंबर से नए शेड्यूल में यह फ्लाइट शामिल होकर 28 फ्लाइट का संचालन हो जाएगा। अभी दुबई, शारजाह के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट और डोमेस्टिक स्तर पर मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, जयपुर, जम्मू, श्रीनगर, लेह के लिए फ्लाइटों का संचालन होता है। अभी फ्लाइट का शेड्यूल सुबह 7.40 बजे से शाम 3.45 बजे तक होता है।  

डायरेक्ट फ्लाइट से लोगाें का समय और पैसा बचेगा
सेक्टर-30 स्थित टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसका बेहतरीन रिस्पांस है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,  हिमाचल के लोगों को यहां से पहले दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट मिलती थी।

दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट में जाने के लिए यहां के लोगों को सात घंटे का समय लग जाता है। लेकिन डायरेक्टर फ्लाइट होने से 4.45 घंटे जाने और 5.10 समय बैंकाक से आने में लगेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। डायरेक्ट कनेक्टिविटी से शहर का टूरिज्म और बिजनेस दोनों बढ़ जाएगा। इससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा। इससे टैक्सी और कनेक्टिंग फ्लाइट लेने से लोगों को राहत मिल जाएगी। इससे पहले दुबई और शारजाह के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई थी। इससे लोगाें को राहत मिली है।


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बैंकाक के लिए 11 दिसंबर को फ्लाइट शुरू होगी। रनवे और आईएलएस एयरपोर्ट का इस बार मार्च तक अपडेट हो जाएगा। इसके बाद अन्य डेस्टीनेशन केलिए इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू की जाएगी।
 सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed