{"_id":"5d7336738ebc3e93ad103c38","slug":"air-flights-schedule-for-chandigarh-from-hisar-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान, नौ सितंबर से घर बैठे करवा सकेंगे बुकिंग, यहां जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान, नौ सितंबर से घर बैठे करवा सकेंगे बुकिंग, यहां जानिए कैसे
Sat, 07 Sep 2019 10:18 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ उड़ाने भरने के लिए शेड्यूल नौ सितंबर को तय होगा। सोमवार से शुक्रवार हिसार से चंडीगढ़ के लिए दोनों समय उड़ानें होंगी। शनिवार और रविवार के दिन फ्लाइट बुकिंग के आधार पर तय होगी। स्पाइस जेट कंपनी की तरफ से शुक्रवार को पोस्टर जारी किया गया।
आम जनता केंद्रीयकृत फोन नंबर (7428598367) पर कॉल करके नौ सितंबर से घर बैठे हवाई जहाज की बुकिंग करवा सकेगी। नौ सितंबर से पहले तक सिर्फ एक प्लेन चंडीगढ़ के लिए जाएगा और शाम के समय वापस आएगा। स्पाइसजेट के अनुसार, जुड़ें देश का कोना-कोना योजना के तहत देश के सभी छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ना है।
इसके तहत देश का पहला छोटे शहरों का प्रोजेक्ट स्पाइसजेट ने हिसार से शुरू किया है। स्पाइसजेट एयरवेज की बुकिंग के लिए कोई भी व्यक्ति वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्पाइसजेट डॉट कॉम पर टिकट की बुकिंग कर सकेगा।
विज्ञापन
मोबाइल एप से भी कर सकेंगे बुकिंग
स्पाइसजेट मोबाइल एप के माध्यम से भी टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। हिसार में इस सेवा का परिचालन प्रदेश सरकार के सहयोग से शुरू किया गया है। आम जनता 1674 रुपये में चंडीगढ़ तक की हवाई यात्रा कर सकेगी।

भाजपा पदाधिकारियों ने की चंडीगढ़ की हवाई यात्रा
हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। शुक्रवार को एक प्लेन ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। इस प्लेन की टिकट भाजपा नेताओं ने बुक करवाई थी। यह प्लेन दोपहर एक बजे हिसार से उड़ा और शाम को लौटा। इस प्लेन में भाजपा नेता एवं मार्केट कमेटी के चेयरमैन महाबीर जांगड़ा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, अर्बन मंडल महामंत्री संजय सैनी, सब्जी मंडी मंडल उपाध्यक्ष भोजराज, ओबीसी मोर्चा के अर्बन मंडल के नेता विरेंद्र सोनी व महाबीर जांगड़ा की पत्नी लीला देवी ने हवाई यात्रा की।
ये सभी हवाई यात्रा से ही चार बजे हिसार एयरपोर्ट पर वापस आ गए। जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने बताया कि यात्रा बहुत ही सुगम रही और हिसार से चंडीगढ़ पहुंचने में केवल 45 मिनट लगे। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में रूट की पूरी समय सारिणी आ जाएगी और ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द हिसार से देहरादून, जयपुर व दिल्ली के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।
सोमवार से शुक्रवार तक हिसार-चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट चलेगी और नौ सितंबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी। तब तक एक फ्लाइट हिसार-चंडीगढ़ के लिए जाएगी। शुक्रवार को जिले के भाजपा नेताओं ने प्लेन की टिकटें बुक करवाकर चंडीगढ़ की सैर की।
- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार