फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air flight ticket rate, dubai flight ticket rate, indigo company dubai flight, international airport

दुबई जाने की एयर टिकट सस्ती और वापिस आने की महंगी, जानिए रेट्स

Wed, 03 Aug 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
air flight ticket rate, dubai flight ticket rate, indigo company dubai flight, international airport
indigo - फोटो : indigo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होने वाली इंडिगो की दुबई फ्लाइट की जाने की टिकट सस्ती है और वापिस आने की महंगी। फ्लाइट की 70 से अधिक सीटें बुक हो गईं हैं, जबकि लौटने की टिकट लगातार महंगी हो रही है।
विज्ञापन


मेक माई ट्रिप और गोईबीबो पर दुबई जाने वाली फ्लाइट का टिकट 10,477 रुपये का है, जबकि चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट का टिकट इन्हीं साइटों पर 16,178 रुपये का है। यहां से दुबई के लिए चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 180 सीटें हैं।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली यह पहली नॉन स्टाप फ्लाइट है। चंडीगढ़ से दुबई जाने के लिए तीन घंटे 35 मिनट का समय लगेगा। दुबई जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों को दिल्ली घूमकर नहीं जाना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों का आठ घंटे का अतिरिक्त समय बचेगा। दुबई की फ्लाइट के बाद लोग बैंकॉक और सिंगापुर की फ्लाइट के शेड्यूल जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर यह फ्लाइट सीधे चंडीगढ़ से जाएगी तो यात्रियों का समय बचेगा।

6000 रुपये से शुरू हुआ टिकट

air flight ticket rate, dubai flight ticket rate, indigo company dubai flight, international airport
indigo - फोटो : indigo
फाइव स्टार ट्रैवल एंड मनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि रविवार को जब टिकट की बिक्री शुरू हुई तो दुबई जाने और आने के टिकट छह-छह हजार रुपये केमिल रहे थे, लेकिन दो घंटे बाद ही टिकट का रेट बढ़ गया। 2 अगस्त को दुबई जाने का टिकट 10,477 रुपये का और वापस आने का टिकट 16,178 का हो गया।

बैंकॉक और सिंगापुर की फ्लाइट के टिकट की बिक्री की उम्मीद
सेक्टर-17 स्थित शीतल ट्रैवल के विनीत शर्मा ने बताया कि अगर बुधवार को सुनवाई के दौरान एयर इंडिया की ओर से बैंकॉक और सिंगापुर की फ्लाइट का शेड्यूल जारी हो जाता है और टिकट बिक्री होगी तो शहर से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के यात्रियों को हवाई सफर करने में आसानी होगी।

हाईकोर्ट में बुधवार को एयर इंडिया और इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा। इसमें इंटरनेशनल फ्लाइट चलाए जाने का शेड्यूल जारी हो सकता है।  

5000 हजार किलोमीटर तक का सफर तय करने वाली विमानन कंपनियां अगर इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए आवेदन करेंगी तो उन्हें इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed