फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   air flight going to start for salasar balaji, supreme airlines will provide 9 seater plane

सालासार बालाजी जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी

Tue, 13 Sep 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 13 Sep 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
air flight going to start for salasar balaji, supreme airlines will provide 9 seater plane
सालासार बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
सालासार बालाजी जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुत जल्द एक नई सुविधा मिलने जा रही है। अब लोग हवाई मार्ग से भी सालासार जा सकेंगे। सुप्रीम एयरलाइंस से राज्य सरकार का एमओयू होने के बाद शनिवार को राजस्थान के रतनगढ़ तहसील की पड़िहारा हवाई पट्टी पर बतौर ट्रायल के लिए चार्टर प्लेन उतरा।
विज्ञापन


अक्टूबर माह से शुरू होने वाली हवाई सेवा दिल्ली से सालासर, हिसार से सालासर, जयपुर-सालासर के बीच शुरू होने जा रही है। राजस्थान सरकार से एमओयू के बाद अब सालासर के लिए पडिहारा तक हवाई सेवा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


सुप्रीम एयरलाईंस चैयरमेन कमल अग्रवाल अपने 9 सीटर प्लेन के साथ हवाई पट्टी पर उतरे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अमित अग्रवाल ने बताया कि अक्टूबर माह से हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी, इसके लिए यात्रियों को 3 हजार से 3500 रुपये खर्च करने होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर महीने में शुरू हो जाएगी ये सुविधा

air flight going to start for salasar balaji, supreme airlines will provide 9 seater plane
लुधियाना से दिल्ली के लिए शुरू हुई जेट स्मार्ट की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम एयरलाईंस चैयरमेन कमल अग्रवाल अपने 9 सीटर प्लेन के साथ हवाई पट्टी पर उतरे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अमित अग्रवाल ने बताया कि अक्टूबर माह से हवाई सेवा शुरू कर दी जायेगी, इसके लिए यात्रियों को 3 हजार से 3500 रूपये खर्च करने होगे।

9 सीट के चार्टर प्लेन से ये सेवाऐं दी जायेगी। जो हिसार, दिल्ली, जयपुर, जोधपुर से सालासर तक होगी। यदि यात्री भार अधिक हुआ तो सेवाओं का विस्तार भी किया जायेगा। उन्होने बताया कि हवाई पट्टी पर रात के लिए अभी कोई सुविधा नहीं है जिसके लिए राज्य सरकार को लिखा जायेगा।

उन्होंने पडिहारा हवाई पट्टी पर सिक्युरिटी वॉल, ट्रेफिक एडवाइजरी सिस्टम तथा नाइट लैंण्डिग सुविधा की आवश्कता बतायी। इस दौरान अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी, बच्चे एवं अन्य परिजन भी साथ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed